Posts

आनलाइन शापिंग से पैसा कमाइए

Image
  आनलाइन पैसा कैसे कमाएं - आनलाइन पैसा कमाने के बहुत से तरीक़े है लेकिन आज जो तरीका हम आपको बता रहे हैं वह बहुत ही सेफ और जेन्युइन तरीका है जिससे आप आसानी से पैसा कमा सकते हैं। दोस्तों आजकल लगभग हर सामान चाहे सस्ता हो या महंगा, फोन हो या फ्रिज, किताबें हो या लैपटॉप, टैबलेट हो या अन्य उपयोगी चींजे , हम आनलाइन ही खरीदते हैं। पर सोचिए अगर आपको आनलाइन शापिंग करके पैसा कमाने का मौका मिल जाए तो कैसा रहेगा ?  है न कमाल की बात, जी हां अगर आप फ्लिपकार्ट पर कोई सामान देखते हैं और उसे अपने लिए या किसी दूसरे के लिए उसे खरीदना चाहते हैं तो आपको अच्छा खासा पैसा कमीशन के रूप में मिल सकता है। जितना महंगा सामान उतना ही बडा कमीशन।  आइए जानते हैं कैसे हम फ्लिपकार्ट पर शापिंग करके पैसा कमा सकते हैं- - फ्लिपकार्ट पर शापिंग करके पैसा कमाने के लिए आपको एक एप (Application) डाउनलोड करना पडेगा जिसका नाम है Shopsy .  Download Shopsy app  आप इस लिंक से भी एप डाउनलोड कर सकते हैं https://shopsy.app.link/fdXl2P7oUkb एप डाउनलोड करने के बाद आपको अकाउंट बनाना होगा। फिर आप शापिंग शुरू कर...

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

Image
  अगर अभी तक आपने भी ई श्रम कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए यह बिल्कुल मुफ्त में बन रहा है अर्थात आपको इसके लिए किसी भी तरह की फीस नहीं चुकानी पडेगी। ई श्रम कार्ड के लिए आप स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं।  आपको बता दें कि यह कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए बनवाया जा रहा है जिसमें आपको बहुत सारे लाभ सीधे तौर पर मिल सकते हैं। यह योजना भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है इसके अन्तर्गत देश के लगभग 43 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा। इसी कार्ड की सहायता से इन श्रमिकों को केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जाएगा। कैसे करें आवेदन : सबसे पहले आफिसियल वेबसाइट पर जाएं जो कि निम्नलिखित है www.eshram.gov.in फिर क्लिक करें  Register on e-shram इसके बाद मांगी गई जानकारी भरते जाइए और अन्त में सबमिट करें। क्या क्या डाकुमेंट्स लगेगा : (1)आधार कार्ड (2)बैंक अकाउंट नंबर (3)मोबाइल नंबर (4)शिक्षा का प्रमाण पत्र ...

किसानों को किसान ही रहने दो

Image
  कामन सेंस की बात है कि जो लोग ढाई महीने से कडाके की सर्दी में घर बार छोडकर आन्दोलन कर रहे हैं वो ऐसा कृत्य क्यों करेंगे कि सारी मेहनत पर पानी फिर जाए। हिंसा का रास्ता क्यों अपनाएं कि आन्दोलन का मतलब शून्य हो जाए, ऐसा भी तो नहीं कि आन्दोलन में एकदम गँवार ही बैठे हैं।इतनी समझ तो उनमें भी होगी कि हिंसा और उपद्रव उन पर विपरीत असर डालेगा। ये सब बातें सोचने पर मजबूर करती हैं। हम सब मनुष्य हैं और विवेकशील प्राणियों में गिनती होती है तो तर्क करना तो बनता है बाकी विवेकहीन व्यक्ति को तो जो सामने दिखता है वही सच होता है। 26 जनवरी को जो कुछ हुआ उसकी लाखों वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं तो इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि अगर आज किसान आतंकवादी साबित हो जाता है तो किसान की परिभाषा बदल जाएगी और भविष्य में किसानों को किस दृष्टि से देखा जाएगा उसकी कल्पना आप कर नहीं पाएंगे। अक्सर हम और आप फिल्में देखते हैं तो उसमें अगर कोई समाजसेवी शान्तिपूर्ण ढंग से आन्दोलन या धरना प्रदर्शन कर रहा होता है तो असामाजिक तत्व या राजनीति दल उस आन्दोलन की भीड में अपने कुछ गुंडे शामिल कर दे...

IPL20: BLR vs RAJ DREAME TEAM

Image
  IPL2020,T-20 ROYAL CHALLENGERS BANGLORE vs RAJASTHAN ROYALS This is the team squad Royal Challengers Bangalore:  Virat Kohli (C), AB de Villiers, Parthiv Patel, A Finch, Josh Philippe, Chris Morris, Moeen Ali, Mohammed Siraj, Shahbaz Ahmed, D Padikkal, Yuzvendra Chahal, Navdeep Saini, Dale Steyn, Pawan Negi, Isuru Udana, Shivam Dube, Umesh Yadav, Gurkeerat Singh Mann, Washington Sundar, Pavan Deshpande, Adam Zampa. Rajasthan Royals:  Jos Buttler, Ben Stokes, Sanju Samson, Andrew Tye, Kartik Tyagi, Steven Smith (C), Ankit Rajpoot, Shreyas Gopal, Rahul Tewatia, Jaydev Unadkat, Mayank Markande, Mahipal Lomror, Oshane Thomas, Riyan Parag, Yashasvi Jaiswal, Anuj Rawat, Akash Singh, David Miller, Manan Vohra, Shashank Singh, Varun Aaron, Tom Curran, Robin Uthappa, Aniruddha Joshi, Jofra Archer. IN FORM BATSMAN Sanju Samson,Steve smith, Devdutt Padikkal, Ab De villiers,A finch IN FORM ALL ROUNDERS Rahul tewatia,T CURRAN, TOP BOWLERS Jofra Archer, Yajurvendra chahal, Ankit Rajp...

CSK vs SRH DREAM TEAM FOR TODAY

Image
 Hey... Are you looking for some tips about today's match between CHENNAI SUPER KINGS and  SUNRISERS HYDRABAD ?  Then  you are now at the right place.  IF you want to earn more money in fantasy game then follow these tips: 👍 Make more than 3 teams with different captain and vice captain. 👍Try to cover all 22 playing players in your 2 or 3 teams. 👍 You should choose both wicket keeper if they are in form. 👍 Before joining contest or making teams you should watch last matches and performance of the players. 👍 If you are making teams for the first time then find tips from internet and youtube for your knowledge. 👍 Keep your mind cool and calm. ABOUT TODAY'S MATCH  CHENNAI SUPER KING SQUAD : MS dhoni ,Murli Vijay, Shane Watson, Kedar Jadhav, Faf du Plessis, Ravindra Jadeja, Sam Curran, Piyush Chawla, L Ngidi, D Chahar, R Gaikwad YOU MUST CHOOSE:  Ms Dhonnii, , Shane Watson, F du Plessis, Ravindra Jadeja , Sam curran   SUNRISERS HYDRABAD SQUAD: D...

आधुनिक समाज में गांधी जी के विचार

Image
  हम भले ही कितने भी आधुनिक हो जाएं लेकिन हमें जीने के लिए एक समाज की जरूरत पडेगी और उस में समाज प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बना रहे इसके लिए समाज के लोगों को कुछ सिद्धांतों और नियमों  को अपनाना पडेगा जो विभिन्न दार्शनिकों ,समाज सेवकों और बुद्धिजीवियों के द्वारा समय समय पर दिए गए हैं। महात्मा गांधी भी उन महानायकों में से एक हैं जिन्होंने अपने नियमों और सिद्धांतों से समाज को एक सही दिशा प्रदान करने का प्रयास किया है। वर्तमान समय में हमें उनके इन सिद्धांतों की कितनी आवश्यकता है यह आप तभी जान सकते हैं जब आप महात्मा गांधी जी के बारे में पढेंगे और उनके सिद्धांतों का विश्लेषण करेंगे। आइए हम आपको उनके जीवन और पांच महत्वपूर्ण सिद्धांतों से अवगत कराते हैं जो  हो सकता है आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव की शुरूआत कर दें - अहिंसा हमारी ताकत है :  आज आप देख सकते हैं कि विभिन्न देश हथियारों की खरीद फरोख्त और खतरनाक से खतरनाक मिसाइल और बम बनाने तथा उनका परीक्षण करने में जुटे हैं। क्या आपको लगता है यह विश्व के लिए अच्छा संकेत है ? जी बिल्कुल नहीं ! युद्ध कभी भी किसी के लिए अच्छ...

UP JEE B.ED प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी

Image
उत्तर प्रदेश जेईई बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है और यह लखनऊ विश्वविद्यालय की आफिसियल वेबसाइट पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। अपना परीक्षा परिणाम जानने के लिए  परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय की आफिसियल वेबसाइट www.lkouniv.ac.in   पर विजिट करना होगा। एक बार इस वेबसाइट पर जाने के बाद कुछ इस तरह की स्क्रीन दिखाई देगी। अब यहां यदि आपको उत्तर कुंजी देखना हो तो Paper 1 ans  पर या  Paper 2 ans पर  क्लिक करके अपने कोड सम्बन्धित उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपको सीधा अपना परीक्षा परिणाम देखना है तो उपरोक्त स्क्रीन पर दिख रहे JEE B.ED 2020 RESULT वाले लिंक पर क्लिक करें । क्लिक करने के बाद आपको इस तरह की स्क्रीन दिखेगी इसके बाद इसमें आप अपना आई डी और पासवर्ड डालकर  परीक्षा परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  

शिक्षक ही तो जीवन को सम्पूर्ण बनाता है

Image
हम क्या हैं क्या कर सकते हैं हमको बतलाता है एक शिक्षक ही तो जीवन को सम्पूर्ण बनाता है सादे घडे जैसा होता है मानव का यह जीवन एक शिक्षक ही तो ज्ञान का उसपर रंग चढाता है ताकि हम भटक न जाएं जीवनपथ के अंधेरों में  मस्तिष्क में वो हर रोज नए नए दीप जलाता है तो चरण स्पर्श है दुनिया के उन सारे गुरूओं को जिनकी कृपा से यह जीवन जीवन बन जाता है हम क्या हैं क्या कर सकते हैं हमको बतलाता है एक शिक्षक ही तो जीवन को सम्पूर्ण बनाता है दोस्तों एक शिक्षक को परिभाषित करने का सवाल है तो इस बारे में हम सिर्फ इतना ही कह सकते हैं कि-  उचित नहीं कुछ शब्दों में शिक्षक की परिभाषा दूँँ अजी शिक्षक का गुणगान कहाँ शब्दों में समाता है माँ बाप बहन हो भाई हो दुश्मन हो या हो मित्र अरे ज्ञान मिले जिससे वो ही शिक्षक कहलाता है  

भरोसा मत तोडिये

Image
  प्यार का रिश्ता दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। जब हम किसी को प्यार करते हैं तो इसका मतलब होता है कि हम उस पर भरोसा करते हैं। समय के साथ साथ यह विश्वास इतना ज्यादा बढ जाता है कि अगर इस भरोसे या विश्वास पर तनिक भी आँच लग जाए तो हमें बहुत तकलीफ होती है । दोस्तों किसी की जिन्दगी में हमेशा प्यार ही प्यार हो यह भी मुमकिन नहीं है और होना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे जिन्दगी में बोरियत भी महसूस होने लगती है। इसलिए मोहब्बत में छोटी मोटी टकरार या रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहना चाहिए इससे एक तरफ प्यार में गहराई आती है तो दूसरी तरफ प्यार की एहमियत भी पता चलती है। चाहे पति पत्नी का रिश्ता हो लवर्स का , एक दूसरे पर भरोसा या यकीन अहम रोल अदा करता है।टकरार कितनी भी होती रहे कोशिश यह करनी चाहिए कि इस टकराव में आपसी विश्वास पर कोई आँच न आए। याद रखिए दुनिया में हर गलती माफ की जा सकती है पर आपका साथी आप पर शक करने लगे तो आपके लिए अपना रिश्ता बचा पाना आसान नहीं होगा। एक छोटी सी सच्ची कहानी आपको बताते हैं। एक कपल (पति पत्नी) रहता था दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे और एक दूसरे पर विश्वास...

NEET परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी

Image
  NEET परीक्षा स्थगित करने के सम्बंध में दायर की गई सारी याचिकाओं के खारिज होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा कराने का फैसला किया है। NTA ने NEET   परीक्षा हेतु  परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी है जिसे अभ्यर्थियों आधिकारिक वेबसाइट www.ntaneet.nic.in   पर  जाकर देख सकते हैं। परीक्षा 13 सितंबर 2020 को   निर्धारित है। चूंकि यह समय कोरोना व लाकडाऊन  का खतरनाक समय है और परीक्षा केन्द्र दूर होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को आवागमन और ठहरने आदि की व्यवस्था भी करनी है शायद इसीलिए परीक्षा केंद्र देखने का लिंक इतनी जल्दी खोल दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों बी.एड.की एन्ट्रेंस परीक्षा और बीईओ की प्रतियोगी परीक्षा सम्पन्न हुई है और इन परीक्षाओं में कोरोना के लिहाज से जो सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी वह हो नहीं पाई थी और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडते देखा गया था । इसीलिए छात्र और अभिभावक चाहते थे कि आने वाले कुछ समय तक जब तक कोरोना की दवा नहीं बन जाती सरकार कोई भी परीक्षा न कराए। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी म...

शीतपित्त (Urticaria) की समस्या

Image
शीतपित्त या अर्टिकेरिया एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर बारिश के दिनों में या सर्दी के मौसम में ज्यादा परेशानी पैदा करती है। यह एक तरह की एलर्जी है जिसमें हाथों पैरों या फिर पूरे शरीर पर चकत्ते पड जाते है यानि त्वचा उभरने लगती है।  त्वचा पर यह उभार जितना ऊपर होता उतना ही त्वचा के नीचे भी बढता जाता है। अक्सर इसके साथ साथ त्वचा में खुजली भी होती है लेकिन कभी खुजली नहीं भी होती है सिर्फ चकत्ते पड जाते हैं और उसमें हल्दी हल्की सूई की चुभन जैसा कुछ महसूस होता है। शुरू में तो यह ज्यादा परेशानी पैदा नहीं करता लेकिन जैसे जैसे यह बढता जाता है इंसान की खुजली और दर्द बढता जाता है । अगर सही समय पर इसका इलाज न हो धीरे धीरे यह पूरे शरीर पर फैल जाता है और अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। कभी कभी तो यह इतना बढ जाता है कि इंसान की मौत तक हो जाती है।  अक्सर देखा गया है कि शीतपित्त में ऐलोपैथिक एंटीबायोटिक दवाएं तुरन्त राहत तो दे देती हैं लेकिन दवा का असर खत्म होते ही एलर्जी वापस आ जाती है इसलिए यदि आप इसका स्थाई उपचार चाहते हैं तो आयुर्वेद या होम्यो...

ये हैं TIKTOK के बेहतर विकल्प

Image
Tiktok और  Likee  जैसे एप्लिकेशन के बन्द होने के बाद इंडियन वीडियो मेकर्स काफी उदास नजर आ रहे हैं।  उनके पास कुछ इंडियन शार्ट वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन के आप्सन मौजूद तो हैं लेकिन उनमें किसी का कुछ खास मन नहीं लग रहा है। वजह यह है इंडियन एप्लिकेशन अभी पूरी तरह से शायद इतने तैयार नहीं है कि टिकटाक या फिर लाइकी की कमी को पूरा कर सकें। कुछ एप्लिकेशन में व्यूज नहीं आ रहे तो कुछ में जरूरी फीचर्स की कमी है, कुछ में वीडियो एडिटिंग के पर्याप्त आप्सन या फिल्टर्स  नहीं है तो कुछ एप्लिकेशन में अन्य समस्याएं हैं जिनमें अभी सुधार की जरूरत है।   टिकटाक बन्द होने से खासकर वे यूजर्स परेशान हैं जो टाप पर थे और फेमस थे क्योंकि टिकटाक अब उनके लिए कमाई का एक जरिया बन गया था और एड करके या कंटेंट प्रमोशन के द्वारा  लाखों करोड़ों कमा भी रहे थे। अब ऐसे स्टार्स जब किसी नए  इंडियन एप या प्लेटफार्म पर जाएंगे तो जाहिर सी बात है इन्हें भी शून्य से शुरुआत करनी होगी जो काफी इंट्रेस्टिंग होगा। टिकटाक पर जहां इन स्टार्स को बिना मांगे फालोअर्स लाइक और व्यूज मिल रह...

कोरोना के कारण मानसिक दबाव बढने मत दो

Image
भारत सहित पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जूझ रही है। जो संक्रमित हैं वो तो हैं ही साथ ही साथ जो व्यक्ति सामान्य और स्वस्थ हैं वे भी एक मानसिक दबाव झेल रहे हैं। जैसे ही कहीं सुनाई देता है फला जगह पर एक कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिला है अचानक धडकने बढ जाती हैं कि हाय अब क्या होगा यह वायरस तो थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक अजीब सा डर मन में घर कर गया है कि कहीं यह वायरस हमारे मोहल्ले गाँव या घर तक न आ जाए। कुल मिलाकर कहा जाए तो लोग कोरोना के भय में मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं। इसके बाद जो तरह तरह की गलत अफवाहें फैल रही हैं उससे मन और भी बेचैन हो उठता है। थोडी सी भी सामान्य खाँसी या जुखाम बुखार हो गया तो बस फिक्र सताने लगी कि कहीं ये वो तो नहीं.. ऐसे में क्या किया जाए जाए कि लोग इस तरह के मानसिक  दबाव से बाहर आ सकें । इसके लिए हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जिनको अमल में लाकर आप अपने आपको मानसिक रूप से दृढ़ रख सकेंगे- 👍 सबसे पहले तो यदि आपके मन में किसी तरह की नकारात्मक सोच ने घर बना रखा है तो सकारात्मक में बदलिए। जैसे कि कुछ लोग बोलते हैं कि कोरोना जिसको हुआ उसकी म...

आओ दिए जलाएं

Image
आपको याद तो है न आज 5 अप्रैल है और आज रात 9 बजे लगातार 9 मिनट तक आपको दीपक जलाकर रखना है। दीपक किसी भी तरह का हो सकता है तेल का ,मोमबत्ती का ,टार्च या मोबाइल फ्लैश का। टार्च मा मोबाइल फ्लैश का आप्शन इसलिए है क्योंकि बहुत लोगों के पास मोमबत्ती आदि नहीं होगी तो बाजार में भीड लगाने नहीं जाना है बस मोबाइल या टार्च जलाकर देश की इस एकजुटता में शामिल हो जाना है बस। बहुत लोगों का सवाल है कि इससे आखिर होगा क्या ? वैसे साधारण तौर पर तो इससे फायदे बहुत हैं लेकिन कोरोना में इसका फायदा क्या होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। पहला फायदा यह है कि मोमबत्ती का मोम और तेल वाले दिए का तेल जब जलता है तो वातावरण में एक शुद्धता का अनुभव होता है और छोटे मोटे कई जीवाणु इस शुद्धता की वजह से स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं या फिर कमजोर हो जाते हैं । ये तो था वैज्ञानिक कारण अब बात करते हैं सामाजिक कारण की। हमारे प्रधानमंत्री जी ने एक साथ दिए जलाने को इसलिए भी कहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लाकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं जिससे उनमें चिडचिडापन , प्रशासन के प्रति रोष और आपसी बिखराव सा मह...

घर पर रहिए: स्वस्थ रहिए

Image
पूरी दुनिया इस समय कोरोना के काल से ग्रसित है। हर एक देश इसके इलाज की खोज के लिए प्रयासरत है लेकिन कोई सफलता फिलहाल तो दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में सिर्फ एक ही विकल्प बचता है दुनिया भर के सामने कि जब तक इसका इलाज नहीं मिल जाता , बचाव किया जाए और उसके लिए कई देशों ने लाकडाउन का सहारा लिया है जिससे लोग आपस में एक दूसरे से थोडी दूरी बनाए रखें और इस वायरस को फैलने का कम से कम मौका मिले। हमारे भारत में भी इस समय 14 अप्रैल 2020 तक लाकडाउन है। हाँ इससे लोगों को थोडी सी परेशानियों का सामना जरूर करना पड रहा है लेकिन एक बेहतर भविष्य के लिए इतनी परेशानी उठाने में किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।  लाकडाउन के समय सब कुछ भारत में ठीक ठाक चल ही रहा था और वायरस की रफ्तार भी कम हो रही थी लेकिन तभी 27-30 मार्च के बीच जो पलायन की प्रक्रिया शुरू हुई , और लोग बसें ट्रेनों के बन्द होने के कारण पैदल ही रोड पर निकल गए और बेवजह भीड बनाई , इस सारी प्रक्रिया में वायरस को एक बार फिर पनपने और अपनी रफ्तार बढाने का मौका मिला है। जिस तरह से लोग एक साथ गाँव की तरफ भागे वास्तव में इस घटना ने सरकार...

आ अब लौट चलें

Image
कोरोना वायरस ने सारी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। जहाँ एक तरफ एक महामारी के रूप में यह मानव जाति पर संकट बनकर छाया हुआ है वहीं यह पूरी दुनिया को दशकों पीछे भी ढकेल रहा है। हम भारत की बात करते हैं। भारत दुनिया की सबसे बडी जनसंख्या वाला दूसरा देश है तो जाहिर है यहां पर यदि आपसी सम्पर्क से फैलने वाली बीमारी आती है तो कुछ ज्यादा ही तबाही मचाती है। जब इस तरह की बीमारी का कोई कारगर इलाज उपलब्ध नहीं होता है तो इस तबाही को रोकने का सिर्फ एक ही तरीका बनता है वह है लाकडाउन या लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर करना ताकि ये एक दूसरे के सम्पर्क में कम से कम आ सकें।  परन्तु इस तरह के लाकडाउन करने से पहले यदि प्लानिंग न की जाए तो इसके बहुत साइड इफेक्ट्स भी सामने आते हैं जैसा कि इस समय भारत में हो रहा है।  भारत एक ऐसा देश है जहां पर कुछ राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के ज्यादातर लोग रोजगार के सिलसिले में महानगरों दिल्ली, मुम्बई, सूरत आदि में रहते हैं। ये वो लोग हैं जो मेहनत ज्यादा करते हैं लेकिन सैलरी कम पाते हैं। विभिन्न उद्योगों या फैक्ट्रियों में का...

कोरोना :सतर्कता ही बचाव है

Image
कोरोना वायरस दुनिया भर के लिए चिन्ता का विषय बन चुका है। अभी तक इसका कोई कारगर इलाज, दवा या टीका उपलब्ध नहीं हो सका है। दिनों दिन यह संक्रमण लोगो में बढता ही जा रहा है जिससे लोगों में खलबली सी मची हुई है । इसके इलाज के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयोग और खोज जारी है लेकिन अभी तक इसमें सफलता नहीं मिल सकी है। ऐसे में लोगों के पास एक ही रास्ता है कि वो साफ सफाई रखें, संक्रमित लोगों से दूर रहकर  अपना बचाव स्वयं करें।  लक्षण : तेज बुखार के साथ खाँसी और साँस लेने में तकलीफ, घबराहट ,चक्कर आना । क्या सतर्कता बरतें ? सबसे पहले तो आप इस वायरस के बारे में सही जानकारी प्राप्त करें और किसी तरह की अफवाह के चक्कर में न आए जो आपमें फालतू की घबराहट पैदा करे । आइए इस वायरस के बारे में आपको कुछ जानकारी देते हैं - ☺️ यह एक लाइलाज संक्रमण है जिसका अभी तक कोई कारगर इलाज उपलब्ध नहीं है ।  ☺️ याद रखिए अभी तक भारत में यह संक्रमण अपने आप नहीं होता बल्कि तब होता है जब आप किसी संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आते हैं। ☺️ आप साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर, संक्रमित व्यक्ति से दूर रह...

महिला दिवस पर वादा करें

Image
चलो वादा करें कि हम अपने समाज की  हर महिला , चाहे वह बुजुर्ग हो  युवा हो या फिर बच्ची सबका सम्मान और सबकी इज्जत करेंगे ठीक उसी तरह जिस तरह हम अपनी सगी बहनों  और माँ की इज्जत  और सम्मान करते हैं । महिला दिवस पर सबको  कोटि कोटि बधाइयां !

किसानों का दर्द कौन समझेगा

Image
उत्तर प्रदेश में किसानों की हालत तो हमेशा खराब ही रहती है। पहले तो ऊँची लागत लगा कर किसी तरह खेतों में जुताई बुवाई की जाती है और जब खेतों में फसलें तैयार होने लगती हैं तो आवारा पशुओं का आक्रमण किसानों की सारी मेहनत और लागत पर पानी फेर देता है। एक एक साथ 20-20 आवारा पशु जिस खेत में पडते हैं उस खेत की सारी फसलें चौपट। किसान की सारी किसानी धरी की धरी रह जाती है। यदि दिन में  किसान किसी तरह अपने खेतों की रखवाली कर भी लेता है तो रात में ये पशु खेती का सत्यानाश करने पहुंच जाते हैं और सुबह होने पर किसान के पास सिर्फ माथा पीटने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। कुछ किसान तार और बाँस लगाकर अपने खेतों को सुरक्षित रखने का प्रयास तो करते हैं लेकिन पशुओं की संख्या इतनी अधिक होती है कि किसी तरह की रोकथाम उन्हें खेत में प्रवेश करने से रोक नहीं पाती। अब यह भी तो मुमकिन नहीं है कि किसान अपने सारे खेतों में रोक लगा सके ताकि आवारा पशुओं से इनके खेतों की सुरक्षा हो सके। प्रदेश सरकार ने वादे तो कर लिए कि आवारा पशुओं के लिए पशुशाला का निर्माण किया जाएगा लेकिन इस पर कुछ खास अमल नहीं हो सका है। खेतों ...

UPTET 2019 परीक्षा की नई तिथि

Image
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की संशोधित तिथि आ गई है। यह परीक्षा अब 8 जनवरी 2020 को निर्धारित केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। इस परीक्षा के लिए 8 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2020 के बीच का समय निर्धारित किया गया था। आमतौर पर इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाएं रविवार को ही कराई जाती हैं लेकिन विभाग इस बार रविवार का इन्तजार न करते हुए जल्द से जल्द कराना चाह रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त सचिव रेणुका कुमार ने यह जानकारी दी। इस परीक्षा के लिए केन्द्र बने सभी डिग्री कालेज को 8 जनवरी को शिक्षण कार्यों के लिए बन्द रखने का निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि पहले यूपीटीईटी की यह परीक्षा 22 दिसंबर 2019 को होनी थी लेकिन नागरिकता संशोधन विधेयक की वजह से देश भर में दंगे हो रहे थे और इंटरनेट सेवाएं बन्द हो जाने की वजह से और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से इसे पोस्टपोंड कर दिया गया था।  इस बार की परीक्षा में लगभग 16 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।