CTET 2019 आवेदन की तिथि बढी
केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानि सीटेट के लिए आवेदन की तारीख बढा दी गई है जिससे उन आवेदकों को थोडी सी राहत मिली है जिनका आवेदन खराब सर्वर के चलते पूरा नहीं हो पाया था। नई बढी हुई तारीख इस प्रकार है - आनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख - 25 सितंबर 2019 आनलाइन फीस जमा करने की आखिरी तारीख - 30 सितंबर 2019 , 3.30 pm तक। अपने आवेदन पत्र में आनलाइन संशोधन करने की तारीख - 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2019 तक एडमिट कार्ड जारी होगा - नवम्बर तीसरे सप्ताह में परीक्षा की तिथि - 8 दिसंबर 2019 उत्तर कुंजी जारी होगी - परीक्षा के उपरांत परीक्षाफल तिथि - अघोषित अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो सर्वर के व्यस्त होने अथवा किसी अन्य कारणवश CTET का आवेदन भर नहीं पाए हैं तो जल्दी कीजिए और बढी हुई तिथि के भीतर अपना फार्म फिलअप कर दें। आवेदन फीस का विवरण इस प्रकार है- जनरल/ओबीसी : दोनों पेपर -1200₹ सिंगल पेपर - 700₹ एससी/एसटी/अन्य : दोनों पेपर : 600₹ सिंगल पेपर : 350₹ चूंकि आवेदन के आखिरी दिनों मेंं सर्वाधिक आवेदन होन...