शीतपित्त (Urticaria) की समस्या
शीतपित्त या अर्टिकेरिया एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर बारिश के दिनों में या सर्दी के मौसम में ज्यादा परेशानी पैदा करती है। यह एक तरह की एलर्जी है जिसमें हाथों पैरों या फिर पूरे शरीर पर चकत्ते पड जाते है यानि त्वचा उभरने लगती है। त्वचा पर यह उभार जितना ऊपर होता उतना ही त्वचा के नीचे भी बढता जाता है। अक्सर इसके साथ साथ त्वचा में खुजली भी होती है लेकिन कभी खुजली नहीं भी होती है सिर्फ चकत्ते पड जाते हैं और उसमें हल्दी हल्की सूई की चुभन जैसा कुछ महसूस होता है। शुरू में तो यह ज्यादा परेशानी पैदा नहीं करता लेकिन जैसे जैसे यह बढता जाता है इंसान की खुजली और दर्द बढता जाता है । अगर सही समय पर इसका इलाज न हो धीरे धीरे यह पूरे शरीर पर फैल जाता है और अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। कभी कभी तो यह इतना बढ जाता है कि इंसान की मौत तक हो जाती है। अक्सर देखा गया है कि शीतपित्त में ऐलोपैथिक एंटीबायोटिक दवाएं तुरन्त राहत तो दे देती हैं लेकिन दवा का असर खत्म होते ही एलर्जी वापस आ जाती है इसलिए यदि आप इसका स्थाई उपचार चाहते हैं तो आयुर्वेद या होम्यो...