Posts

Showing posts with the label GAZAL

सुना है तेरी आंखों में

Image
सुना है तेरी आँखों में बसते हैं समन्दर डूब गया वो जिस जिस ने देखा इनके अन्दर सर से लेकर पांव तलक सुन्दर ही सुन्दर है तेरी हर एक झलक लगती है जन्नत का मंजर वैसे तो तेरी नजरें मासूम बहुत लगती हैं पर तिरछी होकर देखें तो लगें कोई कातिल खंजर जब से मिला हूं तुझसे तुझको सोच रहा हूँ मेरे दिल पर कर दिया तूने ये कैसा मंतर बहुत गुमां था मुझको  हर इक जीत पे अबतक तुझपे दिल हारा सब जीतने वाला मैं सिकन्दर सुना है तेरी आँखों में बसते हैं समन्दर डूब गया वो जिस जिस ने देखा इनके अन्दर हमको मोहब्बत क्या हो गई: हमको उनसे मोहब्बत क्या हो गयी जैसे कोई बडी कुछ खता हो गयी नाम क्या आया उसका लबों पे मेरे पल में ही सारी दुनिया खफा हो गयी हमने कितना भरोसा किया था मगर बेवफा दुनिया फिर बेवफा हो गयी ऐसा फैला ये गम का शहर पूछो मत प्यार की हर गली लापता हो गयी जब से पहरे लगे हैं मुलाकात पर तनहा थी जिन्दगी बेमज़ा हो गयी हमको उनसे मोहब्बत क्या हो गयी जैसे कोई बडी कुछ खता हो गयी मैं तेरी किस्मत बनूं: मैं तेरी किस्म...

तू जो मिला है

Image
दिल में बसा लो अपना बना लो इसके शिवा कुछ चाहूँ नही तू जो मिला है दुनिया मिली है रब से अब  कुछ  मांगू नही तेरा मेरा साथ है ऐसा जैसे चन्दा और गगन तू है मेरी सांसें और मैं हूँ तेरे दिल की धडकन तुझसे बिछड कर मेरे सनम अब इक पल भी जी पाऊं नही दिल में बसा लो...... तेरी प्यारी बातें हैं संगीत की मीठी सी सरगम जितना भी सुनता हूँ इनको उतना ही लगता है कम छोड के तेरे इश्क तराने और मैं अब कुछ गाऊं नही दिल में बसा लो.... तोड के दुनिया भर के गुल तेरे कदमों में बिछा दूं मैं जी करता है दुनिया भर की खुशियां तुमपे लुटा दूं मैं तेरे बदले मैं रो लूं पर भूल के तुझको रुलाऊं नही दिल में बसा लो... दिल में बसा लो अपना बना लो इसके शिवा कुछ चाहूँ नही तू जो मिला है दुनिया मिली है रब से मैं कुछ अब मांगू नही   ***** सावन की पहली बारिश में पहली पहली बार हुआ हमको  उनसे इश्क हुआ उनको हमसे प्यार हुआ वो भी भीग रहे थे उधर हम भी भीग रहे थे इधर यूँ तो हम अन्जान थे उनसे फिर भी यूँ टकराई नजर बन्द लबों से धीरे धीरे चुपके से इकरार हुआ हमको उनसे इश्क हुआ ..... ...

इक पत्थर से प्यार किया है

Image
दिल देकर हमने दर्द उधार लिया है खुदा समझकर इक पत्थर से प्यार किया है जिसकी खातिर हमने गँवा दी नीदें अपनी रातों की वो हरजाई कीमत क्या समझे मेरे जजबातों की उसने तो हरदम गैरों पे ही ऐतबार किया है वो तो अपनी दुनिया में ही मस्त है खुश है अपनो में उसको क्या दिलचस्पी होगी मेरे अधूरे सपनों में उसने मेरे दिल से बस धोखा हर बार किया है दिल की दरारें वो सिलने ना आएगा पता है हमको वो मिलने ना आएगा फिर भी दिल ने उसका इन्तजार किया है दिल देकर हमनें दर्द उधार लिया है खुदा समझकर इक पत्थर से प्यार किया है ### तेरी मोहब्बत मेरा वहम है, सच तो ये है तू बेरहम है मेरा ये दर्द और मेरा ये आँसू  ऐ बेवफा सब तेरा करम है तेरी अदायेँ हैँ एक धोखा  काश मैँ तेरा दिवाना न होता न होती नीँदेँ हराम मेरी  न तेरी याद मेँ  दिल ही रोता तेरे तसव्वुर मेँ रो रहा हूँ मैँ तनहा और तनहा हो रहा हूँ तेरी अदावत के आँसुओँ से मैँ अपनी पलकेँ भिगो रहा हूँ  ******* तेरे झूठे वादों मेँ तेरी बेवफाई झलकती है तेरे बेशरम इरादों से तेरी बेहयाई टपकती है तू समझती कि तू सबसे हसीँ है  तुझमे सब है बस वफा ...

मेरे बेकाबू जजबात

वैसे तो शराब पीकर भी मैं मदहोश नहीं रहता पर तुझे देखने के बाद मुझे होश नहीं रहता                          ***** ​इक आरजू है दिल मेँ बरसों से  कि तेरी जुल्फ को ओढूँ और रात हो जाये  इक जुस्तजू है दिल मेँ बरसों से  तेरा आँचल उडा दूँ और बरसात हो जाये  ये दीवानगी नहीँ मेरा इश्क है  कि तुझको छू लूँ और मन गुलाब हो जाये  ये गुजारिश नही मेरी ख्वाहिश है  कि तेरी नजर उठे और पानी शराब हो जाये ** तेरा चेहरा है या आफत है  तेरी अँगडाई, अँगडाई नहीँ कयामत है  तुझे हँसी आती है मेरी  दीवानगी पे किसी दिन मर मिटोगे तुम मेरी आशिकी पे  तु दूर रहती है तो जान जाने लगती है  मेरी तनहाई मुझपे मुस्कुराने लगती है  तेरी पायल तेरी चूडी तेरी बिन्दिया की चमक  मुझे सताती है दिन रात अब तू ही बता काबू मेँ करुँ  कैसे  ' बेकाबू जजबात, । ### कितना अच्छा कितना प्यारा आज सारा आलम है खुशियाँ भी हैं थोडी थोडी थोडा ...

राज़-ए-उल्फत

आँखों ही आँखों मे इक अफसाना बना देती है वो दीवानी हँसती है औऱ दीवाना बना देती है औरों को जरूरत होगी मयखाने मे जाके पीने की मेरे लिए वो आँखों से पैमाना बना देती है हर कोई खिंचा जाता है उसके जलवे ही कुछ ऐसे हैं वो शमा सी जलती है सबको परवाना बना देती है मैं समझ नहीं पाता हूँ कैसे हक मैं उसपे जताऊँ कभी अपना कहती है तो कभी बेगाना बना देती है आँखों ही आँखों मे इक अफसाना बना देती है वो दीवानी हँसती है औऱ दीवाना बना देती है **************************************** ये दिल हमारा जिसपे फिदा है वो इस जमाने में सबसे जुदा है बच न सका कोई दिल उससे ऐसी दिल को चुराने की उसमें अदा है अन्दाज भी है बहुत सीधा सादा निभाना भी आता है हर एक वादा दिल चीरते हैं अगर आँखों से तो नाजुक हैं वो फूलों से भी ज्यादा आँखों से नीदें चुराते हैं अक्सर सपनों में आकर सताते हैं अक्सर जब भी करें बात हम उनसे जालिम हँस के गिराते हैं बिजली सी दिल पर कैसे रहें हम बिना बात उनसे जाहिर करें कैसे जजबात उनसे करते बयाँ दिल की हर एक हसरत होती अगर इक मुलाकात उनसे कोई गज़ल है या कोई कहानी कोई अप्सरा है या परियों की रानी दिल करता है ...

मुलाकात

Image
उनसे कैसे कब पहली मुलाकात हुई याद आया सब जब पहली बरसात हुई वादा किया था उसने मिलने का मुझसे आये नहीं अब तक जाने क्या बात हुई देख के उनकी प्यारी हँसी सूरज निकला काली जुल्फ खु...