Posts

Showing posts with the label Dr.bhimrao ambedkar

डा. भीमराव अम्बेडकर : PROUD OF INDIA

Image
जिनके हर इक वक्तव्य, हमें जीना सिखलाते हैं बाबा साहब के चरण , चलो शीश झुकाते हैं जिनके व्यक्तित्व के नूर से दुनिया में उजाला है जिनकी बातों ने पिछडों,दलितों को सम्भाला है उनके आदर्शों पर , चलो चल के दिखाते हैं बाबा साहब के चरण, चलो शीश झुकाते हैं अब छोडो वो समाज जो हमें नीचा दिखाता है इंसान वही है जो लडकर स्वाभिमान बचाता है तो आओ लडकर हम भी सम्मान बचाते हैं बाबा साहब के चरण, चलो शीश झुकाते हैं अब झूठ अंधविश्वास छोडकर बन जाएं इंसान संविधान को मानें जो हक देता सबको समान समझ के सब कुछ आओ सबको समझाते हैं बाबा साहब के चरण, चलो शीश झुकाते हैं जिनके हर इक वक्तव्य, हमें जीना सिखलाते हैं बाबा साहब के चरण , चलो शीश झुकाते हैं Watch YOUTUBE VIDEO On This POETRY