ये हैं TIKTOK के बेहतर विकल्प
Tiktok और Likee जैसे एप्लिकेशन के बन्द होने के बाद इंडियन वीडियो मेकर्स काफी उदास नजर आ रहे हैं। उनके पास कुछ इंडियन शार्ट वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन के आप्सन मौजूद तो हैं लेकिन उनमें किसी का कुछ खास मन नहीं लग रहा है। वजह यह है इंडियन एप्लिकेशन अभी पूरी तरह से शायद इतने तैयार नहीं है कि टिकटाक या फिर लाइकी की कमी को पूरा कर सकें। कुछ एप्लिकेशन में व्यूज नहीं आ रहे तो कुछ में जरूरी फीचर्स की कमी है, कुछ में वीडियो एडिटिंग के पर्याप्त आप्सन या फिल्टर्स नहीं है तो कुछ एप्लिकेशन में अन्य समस्याएं हैं जिनमें अभी सुधार की जरूरत है। टिकटाक बन्द होने से खासकर वे यूजर्स परेशान हैं जो टाप पर थे और फेमस थे क्योंकि टिकटाक अब उनके लिए कमाई का एक जरिया बन गया था और एड करके या कंटेंट प्रमोशन के द्वारा लाखों करोड़ों कमा भी रहे थे। अब ऐसे स्टार्स जब किसी नए इंडियन एप या प्लेटफार्म पर जाएंगे तो जाहिर सी बात है इन्हें भी शून्य से शुरुआत करनी होगी जो काफी इंट्रेस्टिंग होगा। टिकटाक पर जहां इन स्टार्स को बिना मांगे फालोअर्स लाइक और व्यूज मिल रह...