व्हाट्सएप को टक्कर देने आया पतंजलि का किम्भो ऐप

भारत की देशी कम्पनी पतंजलि ने हाल ही में व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए  अपना स्वदेशी मैसेंजर एप्लीकेशन लांच किया है जिसका नाम है किम्भो (KIMBHO) ।किम्भो लगभग हर वह सर्विस लोगों को प्रदान करना चाहता है जो व्हाट्सएप जैसे मैसेंजर में उपलब्ध हैं चाहे वह फ्री मैसेजिंग हो , आडियो कालिंग हो या फिर वीडियो कालिंग।पतंजलि द्वारा यह एप्लीकेशन लांच करने का उद्देश्य है कि देश के युवा विदेशी चीजों और सर्विसेज को इस्तेमाल न करें बल्कि भारत में निर्मित वस्तुओं और सर्विसेज का इस्तेमाल करें ताकि देश का पैसा देश में ही रहे और देश की अर्थव्यवस्था और भी मजबूत की जा सके।

इस एप्लिकेशन की टैगलाइन है "NOW INDIA WILL SPEAK"  अर्थात "अब भारत बोलेगा"। किम्भो एप्लीकेशन को सीधे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है बस आपको प्ले स्टोर में जाना है और सर्च बाक्स में KIMBHO टाइप करना है और आपके सामने किम्भो एप्लिकेशन आ जाएगा। हालांकि अभी शुरुआत है और कुछ फीचर्स लोगों को कम पसंद आ रहे हैं जिसकी वजह से इस एप्लिकेशन की रेटिंग अभी तक दस हजार डाउनलोड पर 'चार (4)" के आसपास है ।

लगता है कि योग गुरू बाबा रामदेव ने ठान लिया है कि भारत में इस्तेमाल होने वाली हर विदेशी चीज को देश से बाहर करके ही दम लेंगे। अभी तक लगभग हर खाने पीने की चीजों को बाजार में उतार कर पतंजलि कम्पनी ने अपना लोहा मनवाया है। अन्य फिजिकल उत्पादों में अभूतपूर्व सफलता हासिल करने वाली यह कम्पनी अब देखना है कि सोशल नेटवर्किंग की दुनिया  अपना वर्चस्व बना पाती है या नहीं। हालांकि पहले से प्रसिद्ध हो चुके व्हाट्सएप , ईमो,लाइन आदि मैसेन्जर्स से मुकाबला करना इतना आसान नहीं फिर भी पतंजलि द्वारा उठाया गया कदम कितना सही और सफल साबित होगा यह उनके एप्लिकेशन में आगे सम्मिलित होने वाले फीचर्स और सुविधाओं पर निर्भर करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो