तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हालात बिगडते ही जा रहे हैं। लगभग तीन महीने से शान्तिपूर्ण तरीके से स्टरलाइट कापर प्लांट का विरोध कर रहे लोगों का सब्र अचानक मंगलवार को टूट गया और वे हिंसक हो गए ,तोडफोड करने लगे और बसों को आग लगा दी। विकराल रूप से भडकी हुई इस भीड को पुलिस ने आँसू गैस का इस्तेमाल करके रोकने का प्रयास किया मगर वे असफल रहे और अन्त में फायरिंग करनी पडी जिसकी वजह से लगभग 11 लोगों की मौत हो गई और 30 से भी अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। हालांकि इसके बाद माहौल कुछ शान्त जरूर हुआ मगर लोगों में तनाव की स्थिति बनी हुई थी और आज यानी बुधवार को एक बार फिर हिंसा भडक गई जिसमें एक की मौत और तीन लोग घायल हो गए। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इस प्लांट से जो प्रदूषण फैल रहा है उसकी वजह से वहां के स्थानीय लोगों को तरह तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धित बीमारियां जैसे सांस फूलना, मितली आना या उल्टी होना बढती ही जा रही हैं इसलिए इस प्लांट का बन्द होना जरूरी है। क्या है स्टरलाइट इण्डस्ट्री ? दरअसल दुनिया की बडी बडी खनन कम्पनियों में से एक भारतीय कम्पनी है जिसका नाम है "वेदांता" , और इस...