गूगल पे के नाम पर FAKE आफर
आजकल व्हाट्सएप फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक मैसेज वायरल हो रहा है इस तरह से - दोस्तों हम आपको बता दें कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है और गूगल ने इस तरह का कोई भी आफर जारी नहीं किया है इसके लिए आप गूगल पे एप्लिकेशन या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं या फिर गूगल सपोर्ट या कस्टमर केयर नंबर पर बात कर सकते हैं। यह वेबसाइट जो गूगल पे के आफर का दावा कर रही है इसका एकमात्र उद्देश्य एडवरटाइजिंग के जरिए पैसा कमाने का है क्योंकि यह रिवार्ड देने के बदले में आपको कहती है कि आप इस मैसेज को 10 लोगों या ग्रुप में सेन्ड कीजिए तभी आपको पैसा मिलेगा और आप शेयर कर देते हैं । आपकी तरह और लोग भी इसे शेयर करते जाते हैं । इसमें इस फर्जी वेबसाइट का प्रचार तो हो रहा है लेकिन किसी को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। यह वेबसाइट मूलतः हिन्दी में बनाई गई है ताकि इसे हर कोई थोडा भी पढा लिखा इंसान समझ सके और लालच में आकर शेयर करता जाए। बाकी समझदार और जानकार लोग इसे शेयर नहीं करते बल्कि मैसेज आते ही डिलीट कर देते हैं। यह फेक मैसेज आफर है क्योंकि - ...