Popular posts from this blog
E-श्रमिक कार्ड बन रहा है
अगर अभी तक आपने भी ई श्रम कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए यह बिल्कुल मुफ्त में बन रहा है अर्थात आपको इसके लिए किसी भी तरह की फीस नहीं चुकानी पडेगी। ई श्रम कार्ड के लिए आप स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। आपको बता दें कि यह कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए बनवाया जा रहा है जिसमें आपको बहुत सारे लाभ सीधे तौर पर मिल सकते हैं। यह योजना भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है इसके अन्तर्गत देश के लगभग 43 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा। इसी कार्ड की सहायता से इन श्रमिकों को केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जाएगा। कैसे करें आवेदन : सबसे पहले आफिसियल वेबसाइट पर जाएं जो कि निम्नलिखित है www.eshram.gov.in फिर क्लिक करें Register on e-shram इसके बाद मांगी गई जानकारी भरते जाइए और अन्त में सबमिट करें। क्या क्या डाकुमेंट्स लगेगा : (1)आधार कार्ड (2)बैंक अकाउंट नंबर (3)मोबाइल नंबर (4)शिक्षा का प्रमाण पत्र ...
किसानों को किसान ही रहने दो
कामन सेंस की बात है कि जो लोग ढाई महीने से कडाके की सर्दी में घर बार छोडकर आन्दोलन कर रहे हैं वो ऐसा कृत्य क्यों करेंगे कि सारी मेहनत पर पानी फिर जाए। हिंसा का रास्ता क्यों अपनाएं कि आन्दोलन का मतलब शून्य हो जाए, ऐसा भी तो नहीं कि आन्दोलन में एकदम गँवार ही बैठे हैं।इतनी समझ तो उनमें भी होगी कि हिंसा और उपद्रव उन पर विपरीत असर डालेगा। ये सब बातें सोचने पर मजबूर करती हैं। हम सब मनुष्य हैं और विवेकशील प्राणियों में गिनती होती है तो तर्क करना तो बनता है बाकी विवेकहीन व्यक्ति को तो जो सामने दिखता है वही सच होता है। 26 जनवरी को जो कुछ हुआ उसकी लाखों वीडियो सबूत के तौर पर मौजूद हैं तो इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि अगर आज किसान आतंकवादी साबित हो जाता है तो किसान की परिभाषा बदल जाएगी और भविष्य में किसानों को किस दृष्टि से देखा जाएगा उसकी कल्पना आप कर नहीं पाएंगे। अक्सर हम और आप फिल्में देखते हैं तो उसमें अगर कोई समाजसेवी शान्तिपूर्ण ढंग से आन्दोलन या धरना प्रदर्शन कर रहा होता है तो असामाजिक तत्व या राजनीति दल उस आन्दोलन की भीड में अपने कुछ गुंडे शामिल कर दे...
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.