Posts

Showing posts with the label RELATIONSHIP

दो दिलों के बीच तीसरे के लिए कोई जगह नहीं

Image
इस दुनिया में रिश्ते बनाना जितना आसान है उतना ही मुश्किल होता है उन्हें निभाना। खासकर ऐसे रिश्ते जिसमें भरोसे और विश्वास की बहुत ज्यादा जरूरत होती है उनमें दरारें पैदा होने की सम्भावना ज्यादा रहती है। चाहे वो रिश्ता पति पत्नी का हो या फिर प्रेमी और प्रेमिका का। प्रेम के रिश्ते का आधार ही विश्वास होता है। दो प्रेमियों के बीच में से यदि भरोसे या विश्वास को हटा दिया जाए तो उनके बीच प्रेम या समर्पण नाम की कोई चीज नहीं मिलेगी.. मिलेगी तो सिर्फ हर रोज एक नई लडाई, झगडा और आपसी मनमुटाव जो दीमक की तरह धीरे धीरे उनके बीच के रिश्ते को खत्म कर देगा। अक्सर हम देखते हैं कि दो प्रेमियों में लडाई की वजह उनके बीच में आया हुआ कोई तीसरा इंसान होता है । जब दो लोग सालों से एक दूसरे से बात कर रहे हैं और अचानक प्रेमी या प्रेमिका अपने किसी मित्र या रिश्तेदार से बातचीत करने लगता है (चाहे उसका इरादा या नेक ही क्यों न हो) तो उसके पार्टनर को ऐसा लगता है कि वह अब उससे दूर जा रहा है। ऐसे में वह उसे रोकता है कि वहां बात न करो, इससे बात न करो ,उससे बात न करो। यदि उसकी बात मान जाता है फिर तो सब ठीक हो जाता है ...

कभी कभी चुप रहने से रिश्ते बच जाते हैं

Image
तुम मुझसे सवाल पूछती हो और  मैं चुप रहता हूँ इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गुनाहगार हूँ मैं इसलिए चुप रहता हूँ  क्योंकि गलती हमेशा तुम्हारी रहती है और मैं तुम्हें गलत कहना नहीं चाहता मुझे पता है जब मैं तुमको गलत साबित कर दूंगा तो तुम रोओगी तुम रोओगी तो मेरा दिल रोएगा अब इसे मेरी मोहब्बत कहो या पागलपन लेकिन मैं तुम्हारी आँखों में आँसू नहीं देखना चाहता तुम्हारे माथे पर पछतावे या उदासी की एक शिकन तक नहीं देखना चाहता मैं तुम्हें हमेशा हर हाल में हँसते और मुस्कुराते हुए देखना चाहता हूं चाहे इसके लिए मुझे लाखों बार बिना गुनाह के गुनाहगार बनना पडे मुझे सब मंजूर है।

दिल तोडिये पर चूर मत कीजिए

Image
प्यार का रिश्ता दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। जब हम किसी को प्यार करते हैं तो इसका मतलब होता है कि हम उस पर भरोसा करते हैं। समय के साथ साथ यह विश्वास इतना ज्यादा बढ जाता है कि अगर इस भरोसे या विश्वास पर तनिक भी आँच लग जाए तो हमें बहुत तकलीफ होती है । दोस्तों किसी की जिन्दगी में हमेशा प्यार ही प्यार हो यह भी मुमकिन नहीं है और होना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे जिन्दगी में बोरियत भी महसूस होने लगती है। इसलिए मोहब्बत में छोटी मोटी टकरार या रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहना चाहिए इससे एक तरफ प्यार में गहराई आती है तो दूसरी तरफ प्यार की एहमियत भी पता चलती है। चाहे पति पत्नी का रिश्ता हो लवर्स का , एक दूसरे पर भरोसा या यकीन अहम रोल अदा करता है।टकरार कितनी भी होती रहे कोशिश यह करनी चाहिए कि इस टकराव में आपसी विश्वास पर कोई आँच न आए। याद रखिए दुनिया में हर गलती माफ की जा सकती है पर आपका साथी आप पर शक करने लगे तो आपके लिए अपना रिश्ता बचा पाना आसान नहीं होगा। एक छोटी सी सच्ची कहानी आपको बताते हैं। एक कपल (पति पत्नी) रहता था दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे और एक दूसरे पर विश्...

आखिर कैसे भूल गए तुम

Image
तुम भूल गए हो जितना ऐ जान-ए-गजल कहो इतना आखिर कैसे भूल गए तुम प्यार वफा की रस्में संग जीने मरने की कसमें ख्वाबों से भरी वो रातें रिमझिम रिमझिम बरसातें आखिर कैसे भूल गए तुम स...

चेहरे से नहीं दिल से प्यार कीजिए

Image
किसी के खूबसूरत चेहरे से प्यार मत कीजिए क्योंकि चेहरे की खूबसूरती तो एक दिन खत्म हो जाएगी।  यदि प्यार करना है तो किसी के खूबसूरत दिल से कीजिए क्योंकि दिल की खूबसूरती कभी भी ...