कभी कभी चुप रहने से रिश्ते बच जाते हैं


तुम मुझसे सवाल पूछती हो और 
मैं चुप रहता हूँ
इसका मतलब यह नहीं है कि मैं गुनाहगार हूँ
मैं इसलिए चुप रहता हूँ 
क्योंकि गलती हमेशा तुम्हारी रहती है
और मैं तुम्हें गलत कहना नहीं चाहता
मुझे पता है जब मैं तुमको
गलत साबित कर दूंगा तो तुम रोओगी
तुम रोओगी तो मेरा दिल रोएगा
अब इसे मेरी मोहब्बत कहो या पागलपन
लेकिन मैं तुम्हारी आँखों में आँसू
नहीं देखना चाहता
तुम्हारे माथे पर पछतावे या उदासी
की एक शिकन तक नहीं देखना चाहता
मैं तुम्हें हमेशा हर हाल में
हँसते और मुस्कुराते हुए
देखना चाहता हूं
चाहे इसके लिए मुझे लाखों बार
बिना गुनाह के गुनाहगार बनना पडे
मुझे सब मंजूर है।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो