Posts

Showing posts with the label रिश्ते

भरोसा मत तोडिये

Image
  प्यार का रिश्ता दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। जब हम किसी को प्यार करते हैं तो इसका मतलब होता है कि हम उस पर भरोसा करते हैं। समय के साथ साथ यह विश्वास इतना ज्यादा बढ जाता है कि अगर इस भरोसे या विश्वास पर तनिक भी आँच लग जाए तो हमें बहुत तकलीफ होती है । दोस्तों किसी की जिन्दगी में हमेशा प्यार ही प्यार हो यह भी मुमकिन नहीं है और होना भी नहीं चाहिए क्योंकि इससे जिन्दगी में बोरियत भी महसूस होने लगती है। इसलिए मोहब्बत में छोटी मोटी टकरार या रूठने मनाने का सिलसिला चलता रहना चाहिए इससे एक तरफ प्यार में गहराई आती है तो दूसरी तरफ प्यार की एहमियत भी पता चलती है। चाहे पति पत्नी का रिश्ता हो लवर्स का , एक दूसरे पर भरोसा या यकीन अहम रोल अदा करता है।टकरार कितनी भी होती रहे कोशिश यह करनी चाहिए कि इस टकराव में आपसी विश्वास पर कोई आँच न आए। याद रखिए दुनिया में हर गलती माफ की जा सकती है पर आपका साथी आप पर शक करने लगे तो आपके लिए अपना रिश्ता बचा पाना आसान नहीं होगा। एक छोटी सी सच्ची कहानी आपको बताते हैं। एक कपल (पति पत्नी) रहता था दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे और एक दूसरे पर विश्वास...

मोहब्बत क्या है

Image
प्यार क्या है ? मोहब्बत क्या है ? सवाल छोटा सा है पर जवाब कितना भी बडा क्यों न दिया जाए कम ही लगेगा। हर इंसान की नजर में प्यार की अपनी एक परिभाषा होगी। किसी के लिए अपनों का खयाल रखना ही प्यार है तो हो सकता है किसी के लिए खयालों में अपनों को रखना मोहब्बत हो। वास्तव में  प्यार की कोई भी परिभाषा दी जाए ऐसा लगता है कि कुछ छूट सा गया है । प्यार को समझाने के लिए कितने भी शब्द खोज के लाओ  इसे एक परिभाषा में समेटना आसान नहीं लगता। आपको कैसे पता चलेगा कि कोई आपसे प्यार करता है , आप कैसे महसूस करेंगे प्यार को  ? काम से थके हारे जब आप शाम को घर लौटते हैं और बीवी के मुस्कुरा देने से आपकी थकान या टेंशन खत्म हो जाए तो ये मोहब्बत है। इंसान कितना भी बिजी हो अगर प्रेमी या प्रेमिका का  फोन आ जाए और मन बहुत शांति का अनुभव करे या होंठ बेवजह मुस्कुरा उठे तो ये मोहब्बत है। याद रखिए यदि आपकी गर्लफ्रैंड या ब्वॉयफ्रेंड आपका फोन आने से परेशान हो जाता है, दिक्कत महसूस करता है, चिढ सा जाता है या फिर दूसरों के पास होने का बहाना करता है भले ही उन दूसरे लोगों को उसके फोन पर बात करने स...