एअरसेल बंद : एअरसेल ग्राहक क्या करें?
एअरसेल ग्राहक परेशान न हो : जिओ के आने के बाद लगातार घाटे में चल रही मोबाइल कम्पनी एअरसेल बंद हो रही है।एक दो सर्किल को छोडकर बाकी सर्किलों मे यह कम्पनी आलरेडी बन्द हो चुकी है। जिन सर्किल में अभी तक इस कम्पनी के मोबाइल नंबर एक्टिव हैं वो भी बहुत जल्द बन्द हो जाएंगे।एअरसेल ने यह फैसला लेने से पहले अपने ग्राहकों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान हैं। ज्यादातर वे ग्राहक परेशान हैं जिनका एअरसेल का नंबर उनके बैंक अकाउंट, आधार कार्ड या अन्य जरूरी जगहों पर लिंक है।वे अपना एअरसेल का नंबर पोर्ट भी नहीं करा सकते हैं क्योंकि MNP के लिए MNP CODE की आवश्यकता होती है जो कि मिलना असम्भव है क्योंकि कम्पनी बन्द होने की वजह से मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा और बिना नेटवर्क के मेसेज नहीं भेजा जा सकता और एमएनपी कोड हासिल नहीं किया जा सकता। एसे में एअरसेल उपभोक्ता क्या करें ? यदि आप एमएनपी कोड प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको बताना चाहेंगे कि एमएनपी कोड की आवश्यकता क्यों होती है ? जब हम ए...