ये मोदी लहर है : बधाई हो मोदी जी
भारत में अभी सम्पन्न हुए लोकसभा के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जिसमें अभी तक मोदी मैजिक बरकरार है अर्थात भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई है। चुनाव नतीजों के आने के बाद सभी तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि महागठबंधन मोदी के रास्ते में कुछ रुकावटें पैदा करेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ । इस बार बीजेपी पिछले लोकसभा चुनाव से ज्यादा सीटें निकालने में सफल हुई है। 542 सीटों में से 344+ (कांग्रेस-87, अन्य-107 अनुमानित) सीटें निकालना अद्भुत है। कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है अर्थात सारी की सारी सीटें जीत ली हैं। इस बार जहां एक तरफ प्रियंका गांधी को उतारकर कांग्रेस अपना पक्ष मजबूत कर रही थी यह जानते हुए जनता उसके वंशवाद खुश नहीं है तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में हुए सपा बसपा गठबंधन में ऐसा लोग सोच रहे थे कि दलित वोट बसपा की तरफ जाएगा और मुस्लिम व ज्यादातर पिछडे वर्ग का वोट सपा को जाएगा और सपा और बसपा में उसी हिसाब से सीटों का बँटवारा हुआ था लेकिन मोदी का मैजिक ऐसा चला कि दलितों और मुस्लिम वोटों में जबरदस्त सें...