Posts

Showing posts with the label विश्वास

प्यार को प्यार से ही समझा जा सकता है

Image
वैलेंटाइन डे प्यार के त्योहार के रूप में जाना जाता है लेकिन ज्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो प्यार का मततब ही नहीं समझते। कुछ लोग किसी को हासिल कर लेने को ही प्यार समझते हैं तो कुछ लोग प्यार को सिर्फ शारीरक सुख तक ही सीमित कर देते हैं।  जबकि सच तो यह है कि प्यार बहुत ही पवित्र होता है। प्यार की पवित्रता को समझने के पवित्र मन की आवश्यकता होती है जो हर किसी के पास नहीं होता है। प्यार एक ऐसा रिश्ता होता है जिसमें अपने सुख अपनी खुशी से ज्यादा उस इंसान की खुशी को तवज्जो दी जाती है जिससे कि प्यार होता है। सच्चे प्यार की एकमात्र कसौटी है आपस का विश्वास। चाहे एक प्रेमी और प्रेमिका का प्यार हो या दो दोस्तों के बीच का प्यार , विश्वास एक अहम भूमिका निभाता है। आप किसी को कितना भी चाहते हों लेकिन यदि उस इंसान पर आप विश्वास नहीं करते हैं तो आपका प्यार सच्चा नहीं कहा जाएगा ।अक्सर हम देखते हैं कि प्रेमी प्रेमिका या पति पत्नी एक दूसरे पर शक करते रहते हैं ,एक दूसरे को गलत समझते हैं, इसीलिए उनके बीच हमेशा अनबन होती रहती है। इस अनबन या आपसी झगड़े का मुख्य कारण होता है एक दूसरे पर विश्वास न करना।कभी पत्...