Posts

Showing posts with the label सोनभद्र

सोनभद्र में नरसंहार

Image
उत्तर प्रदेश में दिनों दिन कानून व्यवस्था गडबड होती जा रही है। ऐसा लगता है हमारा कानून विकलांग सा हो गया है और बदमाशों तथा दबंगों का  खौफ जनता के सर चढ कर बोल रहा है। सोनभद्र जिले में अभी एक ऐसी घटना घटी है जिसके बारे में सोचकर भी दिल दहल जाता है। जमीन के विवाद में दबंगों के द्वारा लोगों पर ताबडतोड गोलियां बरसाईं गई जिसमें एक ही गांव के दस लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं।सोनभद्र में हुई घटना बेहद दर्दनाक और बिचलित करने वाली है। आखिर ऐसा क्यों हुआ और कैसे हुआ, इस पर भी राजनीति चालू हो गई है। वर्तमान में सत्ता पर आसीन भाजपा के माननीय मुख्यमंत्री ने इस घटना का जिम्मेदार कांग्रेस को मान रहे हैं जबकि इस समय उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था उन्हीं के हाथों में है। ऐसा तो हो नहीं सकता कि यह घटना अचानक से घटित हुई होगी। जमीन पर कब्जे को लेकर घटना से पहले भी आपसी मनमुटाव या झगडे हुए होंगे और हमारे कानून तक यह बात पहुंची भी होगी । आखिर क्यों मामले को समय रहते सुलझाया नहीं गया ? आखिर क्यों इतना बडा हादसा होने तक इन्तजार किया गया ? कुछ लोग कहते हैं कि अब उत्तर प्रदेश में गुंडाराज...