Posts

Showing posts from February, 2019

क्या आपको भी WHATSAPP पर अश्लील मैसेज आते हैं ?

Image
अगर आपको भी कोई शख्स व्हाट्सएप पर गन्दे और अश्लीलता भरे मैसेज करके कुछ दिनों से परेशान कर रहा है तो अब परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है । जी हाँ अब आप अपने व्हाट्सएप नंबर पर आए किसी भी गन्दे टेक्स्ट, फोटोज और वीडियो के खिलाफ रिपोर्ट आसानी से दर्ज करा सकेंगे। व्हाट्सएप यूजर्स खासकर महिलाओं के लिहाज से बहुत ही सही,सराहनीय और उम्दा कदम है। आइए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप इस सुविधा को इस्तेमाल करके ,दूर संचार विभाग (डीओटी) में शिकायत दर्ज कराके, गन्दे इंसानों को सबक सिखा सकते हैं। इसके लिए क्या करना होगा ? दूर संचार विभाग की तरफ से बताया गया है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए अपने उस व्हाट्सएप मैसेज का स्क्रीनशॉट लेना है जिसमें किसी तरह की धमकी, गाली या आपत्तिजनक सामग्री है और उसे अपने तथा गाली देने वाले इंसान के मोबाइल नंबर के साथ विभाग को ईमेल करना होगा। ईमेल एड्रेस जिस पर ईमेल करना है : ccaddn-dot@nic.in एक बार आपका ईमेल प्राप्त हो जाएगा तो उस पर जरूरी कार्रवाही के लिए विभाग टेलिकॉम कम्पनियों और पुलिस प्रमुखों को सम्पर्क करेगा। इसलिए अब किसी भी धमकी, गाली गलौज, ...

शहीदों की शहादत याद रहे

Image
आज शहीदों की लाशों को देखकर आँखों में आँसू उतर आए हैं । ऐसा लग रहा है मेरे खाली दिल में किसी ने अचानक दुख ही दुख भर दिया है। कुछ लिखना चाहता हूँ पर हाथ की अगुलियों लिखने को तैयार नहीं।मन में इतना गुस्सा है कि सोचता हूँ आतंकवाद का संचालन करने वाले हर देश में शोलों की बरसात करके सब खतम दूँ। मुझे लगता है कि यह सिर्फ मेरी ही सोच नहीं बल्कि इस समय हर हिन्दुस्तानी नौजवान के मन में इसी तरह गुस्से का गुबार भरा होगा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में कहने को 42  सीआरपीएफ जवान शहीद हुए हैं लेकिन इस घटना ने हम सारे हिन्दुस्तानियों की जान निकाल ली है।हर कोई बदहवास कहता फिर रहा है कि ...अचानक यह क्या हो गया ? जब आमने सामने की जंग होती है और हमारे जवान मरते हैं तो हमें फक्र होता है कि हमारे इतने जवान शहीद हुए लेकिन जब कोई पीछे से छुपकर वार करता है और बेवजह हमारे जवानों की जान लेता है तो यह हमारे सब्र का इम्तिहान है।शायद इन आतंकियों का समर्थन करने वाले लोगों को एहसास नहीं है कि विश्व शान्ति का समर्थन करने वाले भारत के सब्र का बाँध जब टूटेगा तो इतनी सर्जिकल स्ट्राइक...

जल्द बन्द हो जाएगा GOOGLE+

Image
विश्व की मशहूर कम्पनी और सर्च इंजन गूगल ने अपना एक बहुत ही फेमस उत्पाद बन्द करने का फैसला लिया है और यह सूचना कम्पनी अपने हर यूजर को ईमेल से दे रही है अगर आपने अपना ईमेल चेक नहीं किया है तो अभी चेक करें। गूगल ने ईमेल से सूचना दी है कि - दिसंबर 2018 में, हमने कम इस्तेमाल और उपभोक्ताओं के अपेक्षाओं को पूरा न करने,तथा सर्विसेज को मेंटेन रखने में आने वाली चुनौतियों की वजह से  Google+ को बंद करने के निर्णय की घोषणा की थी। हम आपको Google+ का हिस्सा होने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और हम आगे कुछ सूचना देना चाहते हैं जिसमें आपकी फ़ोटो और अन्य सामग्री को डाउनलोड करना शामिल है। 2 अप्रैल 2019 को, आपका Google+ अकाउंट और आपके द्वारा बनाए गए  Google+ पेज बंद हो जाएंगे और हम यूजर्स के Google+ खातों से कंटेंट हटाना शुरू कर देंगे।  आप अपनी सामग्री को डाउनलोड और सुरक्षित रख  सकते हैं,लेकिन अप्रैल 2019 से पहले ही आप ऐसा करना सुनिश्चित करें। ध्यान दें कि Google फ़ोटोज में सपोर्टेड फ़ोटो और वीडियो हटाए नहीं जाएंगे। उपभोक्ताओं के Google+ खातो...

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल इण्टरमीडिएट के प्रवेश पत्र जारी

Image
उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो जाएंगी और दो मार्च तक चलेंगी।इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए हैं जिसको सभी प्रधानाचार्य डाउनलोड करके वितरित करेंगे।बोर्ड प्रशासन का दावा है कि परीक्षा से सम्बन्धित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षार्थियों की नामावली भी आनलाइन और आफलाइन भेजी जा चुकी हैं।परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने के साथ साथ सभी जिलों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुँचाई जा चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र के मामले में छात्रों को सहूलियत देने के लिए दोहरी व्यवस्था की गई है।इसके लिए सभी जिलों को पाँचों क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की हार्ड कापी भेजी गई है फिर भी यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र की हार्ड कापी ना मिल सके तो वह अपने प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर सकता है। प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके ,उस पर मुहर और हस्ताक्षर करके जारी कर देंगे।  Up board Website : Https://upmsp.edu.in ध्यान देने योग्य बात यह ...

CTET 2019 अधिसूचना जारी: आवेदन शुरू

Image
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2019 में होने वाली केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। सीटीईटी के बारहवें संस्करण का आयोजन 7 जुलाई 2019 को होना है।विस्तृत सूचना जैसे परीक्षा के बारे में,पाठ्यक्रम के बारे में, योग्यता, मानदंड, परीक्षा शुल्क तथा महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट www.ctet.nic.in  पर 5 फरवरी 2019  के बाद विजिट कर सकते हैं। महत्वपूर्ण तिथियां : आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 5 फरवरी 2019 आवेदन की अन्तिम तिथि : 5 मार्च 2019 आनलाइन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि: 8  मार्च 2019, अपराह्न 3.30 बजे तक। CLICK HERE FOR CTET 2019 INFORMATION BULLETIN  आपको बता दें कि यह परीक्षा पूरे देश में 97 शहरों में ,20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होते हैं । 1) प्राथमिक स्तर - प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने की पात्रता परीक्षा 2) उच्च प्राथमिक स्तर - उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने की पात्रता परीक्षा उपरोक्त दोनों परीक्षाओं हेतु अलग अल...

ANSWER KEY: UP POLICE भर्ती 2019

Image
अभी हाल ही में  (27-28 जनवरी 2019)  सम्पन्न हुई पुलिस भर्ती 2019 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। जिन जिन अभ्यर्थियों ने उपरोक्त पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड,लखनऊ की आफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते है और इस उत्तर कुंजी से परीक्षा में  अपने द्वारा हल किए प्रश्नों का मिलान करके भर्ती में अपनी स्थिति का आकलन कर सकते हैं।  बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट है : www.uppbpb.gov.in या सीधे उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें आपको बता दें उपरोक्त पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 27 और 28 जनवरी 2019 को सम्पन्न हुई है जिसमें योग्य अभ्यर्थियों ने बढ चढकर प्रतिभाग किया था।इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था थी। इस भर्ती परीक्षा को पास करने के बाद मेरिट बनाई जाएगी और मेरिट के अन्तर्गत आने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आनलाइन आपत्ति दर्ज करने के लिए यहाँ क्लिक करें