यूपी बोर्ड: हाईस्कूल इण्टरमीडिएट के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो जाएंगी और दो मार्च तक चलेंगी।इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए हैं जिसको सभी प्रधानाचार्य डाउनलोड करके वितरित करेंगे।बोर्ड प्रशासन का दावा है कि परीक्षा से सम्बन्धित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षार्थियों की नामावली भी आनलाइन और आफलाइन भेजी जा चुकी हैं।परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने के साथ साथ सभी जिलों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुँचाई जा चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र के मामले में छात्रों को सहूलियत देने के लिए दोहरी व्यवस्था की गई है।इसके लिए सभी जिलों को पाँचों क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की हार्ड कापी भेजी गई है फिर भी यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र की हार्ड कापी ना मिल सके तो वह अपने प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर सकता है। प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके ,उस पर मुहर और हस्ताक्षर करके जारी कर देंगे। Up board Website : Https://upmsp.edu.in ध्यान देने योग्य बात यह ...