इन्टरव्यू टिप्स
इन्टरव्यू किसी भी परीक्षा का एक महत्वपूर्ण चरण होता है। हममें से बहुत सारे लोग और प्रतियोगी छात्र ऐसे होंगे जो लिखित परीक्षाओं में तो बेहतर प्रदर्शन करते हैं मगर अन्तिम चरण इन्टरव्यू को पार नही कर पाते।ऐसा इसलिए होता है कि लिखित परीक्षाओं के लिए तो लोग कोचिंग ,किताबों और इंटरनेट के माध्यम से पाठ्य सामग्री इकठ्ठा करके अच्छी तरह से तैयारी करते हैं और लिखित परीक्षा क्वालिफाई करते हैं लेकिन इन्टरव्यू में किताबी ज्ञान के अलावा लोगों की बौद्धिक क्षमता, सकारात्मक और नकारात्मक सोच, अच्छी और बुरी आदत,निर्णय लेने की क्षमता और अन्य कई ऐसी चीजों का मूल्यांकन होता है जो किसी किताब में नही मिलती हैं।हालांकि आजकल बहुत सारे शिक्षण संस्थान इन्टरव्यू की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करते हैं जिसमें इन्टरव्यू के लिए जरूरी बातें बताई जाती हैं लेकिन फिर भी यदि आप खुद कुछ बातों को ध्यान में रखें और इन्टरव्यू के पहले और इन्टरव्यू के दौरान उन पर अमल करें तो निश्चित रूप से आपकी इन्टरव्यू क्लियर करने की सम्भानाएं बढ जाएंगी।
इंटरव्यू देने जाने से पहले निम्न बातों का ध्यान अवश्य रखें।

●चाहे कोई जरूरी मीटिंग अटेंड करनी हो या कालेज में क्लास लेना हो या आफिस में पहुँचना हो,समय के पाबन्द लोग हर जगह लोगों को पोजिटिवली प्रभावित करते हैं और सफल भी होते हैं । इन्टरव्यू वाले आफिस या जगह पर 15 से 20 मिनट पहले पहुँच जाना चाहिए इससे आपको रिलैक्स और शान्त होने का मौका मिल जाएगा ।आपका समय पर या समय से पहले पहुँचना यह साबित करता है कि आप वास्तव में सम्बन्धित पद के लिए सीरियस हैं और अपने काम के प्रति जिम्मेदार भी हैं ।
●इन्टरव्यू में जाने से पहले अपने ड्रेस सेन्स या पहनावे पर जरूर ध्यान दें।रंग बिरंगे कपडे या फैशनेबल कपडे पहन कर जाना, शर्ट की बाहें मोडकर जाना, शर्ट को पैंट में बिना इन किए जाना, बहुत टाइट जीन्स पहन कर जाना , बहुत ज्यादा पर्फ्यूम लगा कर जाना आप के लिए निगेटिव प्वाइन्ट क्रिएट करेगा।
● इन्टरव्यू के लिए निर्धारित आफिस में पहला कदम रखते ही आपका इन्टरव्यू शुरू हो जाता है क्योंकि ऐसा सम्भव है कि इन्टरव्यू लेने के लिए गठित पैनल आप पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रख रहा हो इसलिए अपनी बारी का इन्तजार करते समय ऐसी कोई हरकत न करें जो आपके डिसक्वालिफाई होने का कारण बने।
●इन्टरव्यू कक्ष में घुसने से पहले लम्बी साँस लें और खुद को रिलैक्स करें ।याद रखिए कि आप सिर्फ कुछ सवालों के जवाब देने जा रहें हैं किसी युद्ध में भाग लेने नही इसलिए अपने मन से सारा डर ,भय और संकोच बाहर ही छोड कर अन्दर जाएं।

●इन्टरव्यू कक्ष में सीधा न घुस जाएं बल्कि नम्रतापूर्वक इजाजत लें फिर अन्दर जाएं।यदि आपके पास मोबाइल फोन है तो उसे कक्ष में जाने से पहले आफ कर लें या साइलेंट मोड पर कर लें।
●इन्टरव्यू कक्ष में घुसने के बाद और निकलने से पहले इन्टरव्यू लेने वाले पैनल के प्रत्येक सदस्य से अभिवादन या नमस्ते करना न भूले इससे आपके रिस्पेक्टिंग नेचर का पता चलता है।
●कक्ष में पहुँचकर अभिवादन के बाद सीधा चेयर पर जाकर न बैठें जब तक कि आपको कहा न जाए या अगर बैठें भी तो पहले नम्रतापूर्वक इजाजत लें कि "सर या मैम , क्या मैं बैठ सकता/ सकती हूँ?" उसके बाद ही बैठें।
● चेयर पर झुककर या मेज पर हाथ रखकर या किसी चीज का सहारा लेकर न बैठें बल्कि सीधा होकर बैठें।
●अगर आपसे आपके डाक्यूमेंट मांगे जाएं तो बैठकर ही न थमाएं बल्कि खडे होकर हल्का सा झुककर दें इससे आपके अनुशासनात्मक होने का पता चलता है।
●पूछे जाने वाले सवाल को ध्यान से सुनें और सवाल पूरा होने के बाद ही जवाब देना शुरू करें।यदि प्रश्न को आपने ठीक से नही सुना या नही समझे हैं तो आप सवाल को फिर से दोहराने का आग्रह कर सकते हैं इसमें कोई बुराई नही है।
●बात करते समय या जवाब देते समय आई कान्टेक्ट बहुत मामने रखता है इसलिए जब भी आपसे कुछ पूछा जाए तो ऊपर, नीचे या दीवारों की तरफ न देखें बल्कि पूछने वाले की आँखों में देखकर जवाब दें इससे आपके कान्फिडेंस लेवल का पता चलता है।
●कोशिश करें कि आपका जवाब संक्षिप्त ,सरल और पूछे गए प्रश्न पर ही केन्द्रित हो । व्यर्थ की व्याख्या से बहकाने का प्रयास न करें ।यदि आप किसी प्रश्न का जवाब देने में असमर्थ हैं या अधूरी जानकारी है तो इसे स्वीकार करें और अगले प्रश्न के लिए आग्रह करें।
● यदि आप पहले से किसी कम्पनी या सरकारी दफ्तर में कार्यरत हैं और यदि आपसे पूछा जाए कि आप उस पद को छोडकर उनकी कम्पनी या आफिस में क्यों आना चाहते हैं तो कोई सकारात्मक वजह ही बताएं न कि पिछली कम्पनी या नौकरी या किसी कलीग की शिकायत या बुराई करें।
●आपके चेहरे को देखकर ऐसा नही लगना चाहिए कि आप गुस्से में हैं, डर रहे हैं या आप में कान्फिडेंस की कमी है इसलिए खुशमिजाज होकर और चेहरे पर बहुत हल्की सी मुस्कुराहट के साथ जवाब दें।

यदि आपके पास कोचिंग संस्थानों में इन्टरव्यू ट्रेनिग के अभ्यास के लिए पर्याप्त साधन संसाधन नही हैं तो निराश होने की जरूरत नही है आप कहीं भी इन्टरव्यू का अभ्यास कर सकते हैं और अपने अन्दर बैठे डर या झिझक को दूर कर सकते हैं। इसके लिए खाली समय में बस अपने घर या लाज के चार या पाँच सीनियरों से रिक्वेस्ट करके उन्हीं से एक इन्टरव्यू पैनल जैसा ग्रुप बना लें और हर रोज अलग अलग टापिक और प्रश्नों के साथ आधे से एक घण्टे उनके सामने उपरोक्त इंटरव्यू टिप्स को अमल में लाते हुए अभ्यास कर सकते हैं ।

Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.