Posts

Showing posts from March, 2017

नवरात्र : मइया का गुणगान

Image
प्रथम शैलपुत्री ------------ मंत्र: वन्दे वांछित लाभाय चन्द्रार्द्धकृत शेखराम। वृषारूढा शूलधरां शैलपुत्री यशस्विनीम।। गीत/भजन ~~~~~~ मुरझाया हुआ जीवन फूलों जैसा खिल जाएगा नवरात्...

ऐ राधा तेरे बिना

Image
राधा तेरे बिना: नाम अधूरा है मेरा हर काम अधूरा है ऐ राधा तेरे बिन तेरा श्याम अधूरा है तू जो पास नही रहती बेचैन रहता हूँ मत पूछो कि दूरियाँ किस तरह सहता हूँ मान ले मेरी बातें रा...

प्रमुख दिवस

विद्यार्थियों के लिए जरूरी प्रमुख भारतीय व विश्व दिवस :- 15 January- थल सेना दिवस 26 January-गणतंत्र दिवस 30 January-कुष्ठ रोग निवारण दिवस 20 February- अरुणांचल दिवस 28 February-राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 8 march- अन्तर्राष्ट्...

INTERVIEW TIPS

Image
Interview is an important step in any exam. Many of us and competitive students will be like those who perform better in written exams, but they got rejected in the final phase of exam that is called interview. It is because people collect  study materials through coaching, books and internet for written examinations.  With that materials they prepare well and qualify written exams but in the interview, interview panel checks Intellectual ability, positive and negative thinking, good and bad habit, decision-making ability and many other things in candidates , that are not found in any book. However, nowadays many educational institutions provide guidance for the preparation of the interview, in which necessary things are said for the interview, but still if you keep some things in your mind and apply them during interview and   BEFORE interview, then definitely The chances of clearing your interview will increase. Be sure to keep the following points carefully before gi...

इन्टरव्यू टिप्स

Image
इन्टरव्यू किसी भी परीक्षा का एक महत्वपूर्ण चरण होता है। हममें से बहुत सारे लोग और प्रतियोगी छात्र  ऐसे होंगे जो लिखित परीक्षाओं में तो बेहतर प्रदर्शन करते हैं मगर अन्तिम चरण इन्टरव्यू को पार नही कर पाते।ऐसा इसलिए होता है कि लिखित परीक्षाओं के लिए तो लोग कोचिंग ,किताबों और इंटरनेट के माध्यम से पाठ्य सामग्री इकठ्ठा करके  अच्छी तरह से तैयारी करते हैं और लिखित परीक्षा क्वालिफाई करते हैं लेकिन इन्टरव्यू में किताबी ज्ञान  के अलावा लोगों की बौद्धिक क्षमता, सकारात्मक और नकारात्मक सोच, अच्छी और बुरी  आदत,निर्णय लेने की क्षमता और अन्य कई ऐसी  चीजों का मूल्यांकन होता है जो किसी किताब में नही मिलती हैं।हालांकि आजकल बहुत सारे  शिक्षण संस्थान इन्टरव्यू की तैयारी के लिए मार्गदर्शन करते हैं जिसमें इन्टरव्यू के लिए जरूरी बातें बताई जाती हैं लेकिन फिर भी  यदि आप खुद कुछ बातों को ध्यान में रखें और इन्टरव्यू के पहले और इन्टरव्यू के दौरान उन पर अमल करें तो निश्चित रूप से आपकी इन्टरव्यू क्लियर करने की सम्भानाएं बढ जाएंगी। इंटरव्यू देने जाने से पहले निम्न बातों का ध्यान अ...

राम मंदिर विवाद

Image
अगर कोई राजनीतिक विवाद हो या आर्थिक घोटाले की बात होती है तो हर कोई बढ चढ के बोलता है और अपनी बेबाक राय देता है कि यह होना चाहिए या वह नही होना चाहिए मगर  जब कभी भी धार्मिक आस्था की बात आती है तो बडे बडों की बोलती बन्द हो जाती है या यूँ कहिए कि हर कोई बोलने से बचता है  और अगर किसी ने हिम्मत करके कुछ कह भी दिया तो उसे लेने के देने पड जाते हैं। धर्म पर बोलने के लिए कोई इंसान या संस्था भगवान या अल्लाह से नही बल्कि उनके समर्थकों से डरते हैं। यही हुआ सुप्रीम कोर्ट में भी जब राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विध्वंश मामले में सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने साफ साफ कह दिया कि यह धार्मिक आस्था का विषय है इसलिए कोई भी फैसला लेना आसान काम नही है क्योंकि  अगर कोई फैसला किसी के पक्ष में सुनाया जाता है तो यह दूसरे पक्ष की आस्था और विश्वास पर प्रहार होगा इसलिए बेहतर यही होगा कि दोनों पक्ष आपस में मिलकर बीच का कोई रास्ता निकालें।चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि अगर दोनों पक्षों में मध्यस्थता की भूमिका भी निभाने की जरूरत पडी तो वह तैयार हैं या किसी अन्य न्यायाधीश को इसके लिए नियुक्त किया जा सकता ...

यूपी में योगी

Image
उत्तर प्रदेश  में इस समय बदलाव पर बदलाव हो रहा है।जिस तरह विधानसभा चुनाव का परिणाम आने पर यूपी भगवामय और मोदीमय हुआ था उसी तरह 18 मार्च 2017 की शाम को जब विधायक दल की बैठक हुई तो यूपी योगीमय हो गया। जी हाँ योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश में विधायक दल ने अपना नेता चुना है अर्थात् मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। योगी आदित्यनाथ जी का मुख्यमंत्री बनना लगभग पहले से तय था क्योंकि ज्यादातर यूपीवासी यही चाहते भी थे। हालाँकि केशव प्रसाद मौर्य और एक दो और सीनियर नेताओं पर सम्भावना जताई जा रही थी मगर इन नेताओं पर सर्वसम्मति नही बन सकी। उत्तर प्रदेश में नई सरकार और नया मुख्यमंत्री बनने से जनता में नई उम्मीदें जगी हैं मगर अब तक यूपी में पिछली सरकारों ने बहुत अच्छा कार्य नही किया है इसलिए भाजपा और योगी आदित्यनाथ जी को जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निम्नलिखित पाँच बडी चुनौतियों का सामना करना पडेगा। 【1 】बिगडी कानून व्यवस्था: हर कोई जानता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ सालों से कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है और आम जनता का कानून और पुलिस प्रशासन पर से विश्वास ...

फतवा और मुस्लिम महिलाएं

Image
'फतवा' शब्द सुनते ही लोगों के मन में नकारात्मक या डरावने विचार आने लगते हैं क्योंकि ज्यादातर लोगों की यह सोच होती है कि किसी विषय या व्यक्ति के लिए फतवा जारी होने का मतलब है सम्बन्धित व्यक्ति की हत्या करने या उसे नुकसान पहुँचाने के लिए धमकी या चेतावनी  देना । जबकि यह पूरी तरह से सत्य नही है । फतवा इस्लाम धर्म में एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ होता है किसी विषय पर अपनी राय देना। जब इस्लाम के जानकारों को लगता है कि किसी व्यक्ति की किसी हरकत या उसके किसी काम से इस्लाम को मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं या वह काम इस्लाम , कुरान और शरिया के कानून और नियमों के खिलाफ है  या  उस काम से इस्लाम को  मानने वाले अन्य लोगों पर बुरा प्रभाव पड सकता है तो इस्लाम के जानकारों या मौलवियों द्धारा सख्त लफ्जों में उस काम को न करने की हिदायत दी जाती है , इसी दी गई हिदायत को इस्लाम में 'फतवा' कहा जाता है। फतवा कोई ऐसा फरमान नही है कि इसे हर हाल में माना ही जाए । जिस व्यक्ति के खिलाफ फतवा जारी होता है अगर उसे लगता है कि उसके द्वारा किया गया कार्य सही है और उसका यह कार्य किसी को...

नेता और दुष्कर्म

Image
भारत में कुछ गिने चुने ही नेता होंगे जिनकी छवि साफ सुथरी होगी वरना हर नेता के ऊपर दुष्कर्म से लेकर घोटाले से सम्बन्धित कोई न कोई मुकदमा चल रहा होता है लेकिन इन नेताओं पर कोई फर्क नही पडता  क्योंकि इनके पास पैसे और पावर जैसे अस्त्र शस्त्र होते हैं जिनके आगे पुलिस और अदालतें सब मजबूर हो जाते हैं । अगर आप नेता बन गये तो समझ लीजिए कि आपको अपराध पे अपराध करने का लाइसेंस मिल गया।   अभी 16 मार्च 2017 को सपा के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया । हालाँकि उन पर यह आरोप कई दिन पहले ही लगाया गया था लेकिन आरोप के तुरन्त बाद से ही ये फरार चल रहे थे ।उनका फरार होना ही यह साबित कर देता है कि वह सचमुच आरोपी हैं और ताज्जुब की बात देखिए जब तक चुनाव पूरे नही हुए पुलिस इनको खोज भी नही पाई। आखिर खोज भी कैसे पाती उत्तर प्रदेश में सपा की जो सरकार थी और गायत्री प्रजापति भी सपा के ही मंत्री थे। शायद मंत्री जी भी इसी सोच में थे कि किसी तरह चुनाव बीत जाए और सपा की फिर से सरकार बन जाए उसके बाद तो अपना ही राज होगा कोई क्या उखाड लेगा। यदि सपा जीत जाती तो शायद उन...

EVM पर घमासान

Image
अभी अभी हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में मिली करार हार पर ,हारी हुई पार्टियों ने अपना गुस्सा जीती हुई पार्टी के साथ साथ  ईवीएम अर्थात् इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन पर उतारा है। सबसे पहले बसपा प्रमुख  मायावती  ने बयान दिया था कि ईवीएम के साथ छेडछाड की गयी है और जो वोट उन्हें मिलना चाहिए था वह भाजपा को ट्रांसफर हो गया है ।उसके बाद एक एक करके कई पार्टियों और नेताओं ने ईवीएम पर विरोध जताना शुरू कर दिया है।अखिलेश यादव ने भी कह दिया कि ईवीएम छेडखानी मामले में वो भी बुआ जी के साथ हैं। इसके बाद तो अरविन्द केजरीवाल ,लालू प्रसाद यादव व अन्य भी इस मामले में मायावती के समर्थन में आगे आ रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या वाकई में ऐसा है सकता है ? चुनाव कराने की सारी जिम्मेदारी शुरू से अन्त तक चुनाव आयोग की होती है और भारतीय  चुनाव आयोग इतना ढीला ढाला  भी नही है कि ऐसी गलती हो जाए। अगर इन नेताओं की बातों में थोडी भी सच्चाई है तो वे इसे साबित क्यों नही कर रहे हैं । कहीं ऐसा तो नही कि इस तरह ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाकर वो अपनी हार से उठने वाले सवालों को दबाने की को...

यूपी में बीजेपी-एक बदलाव

Image
11 मार्च 2017 , यूपी के विधानसभा चुनाव की मतगणना का दिन। आज उत्तर प्रदेश में जनता ने एक गजब का फैसला सुनाया है ।भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत देकर एक इतिहास रच दिया है। आज तक ...