तू जो मिला है
दिल में बसा लो अपना बना लो इसके शिवा कुछ चाहूँ नही तू जो मिला है दुनिया मिली है रब से अब कुछ मांगू नही तेरा मेरा साथ है ऐसा जैसे चन्दा और गगन तू है मेरी सांसें और मैं हूँ तेरे दिल की धडकन तुझसे बिछड कर मेरे सनम अब इक पल भी जी पाऊं नही दिल में बसा लो...... तेरी प्यारी बातें हैं संगीत की मीठी सी सरगम जितना भी सुनता हूँ इनको उतना ही लगता है कम छोड के तेरे इश्क तराने और मैं अब कुछ गाऊं नही दिल में बसा लो.... तोड के दुनिया भर के गुल तेरे कदमों में बिछा दूं मैं जी करता है दुनिया भर की खुशियां तुमपे लुटा दूं मैं तेरे बदले मैं रो लूं पर भूल के तुझको रुलाऊं नही दिल में बसा लो... दिल में बसा लो अपना बना लो इसके शिवा कुछ चाहूँ नही तू जो मिला है दुनिया मिली है रब से मैं कुछ अब मांगू नही ***** सावन की पहली बारिश में पहली पहली बार हुआ हमको उनसे इश्क हुआ उनको हमसे प्यार हुआ वो भी भीग रहे थे उधर हम भी भीग रहे थे इधर यूँ तो हम अन्जान थे उनसे फिर भी यूँ टकराई नजर बन्द लबों से धीरे धीरे चुपके से इकरार हुआ हमको उनसे इश्क हुआ ..... ...