आधुनिक समाज में गांधी जी के विचार
हम भले ही कितने भी आधुनिक हो जाएं लेकिन हमें जीने के लिए एक समाज की जरूरत पडेगी और उस में समाज प्रेम, सौहार्द और भाईचारा बना रहे इसके लिए समाज के लोगों को कुछ सिद्धांतों और नियमों को अपनाना पडेगा जो विभिन्न दार्शनिकों ,समाज सेवकों और बुद्धिजीवियों के द्वारा समय समय पर दिए गए हैं। महात्मा गांधी भी उन महानायकों में से एक हैं जिन्होंने अपने नियमों और सिद्धांतों से समाज को एक सही दिशा प्रदान करने का प्रयास किया है। वर्तमान समय में हमें उनके इन सिद्धांतों की कितनी आवश्यकता है यह आप तभी जान सकते हैं जब आप महात्मा गांधी जी के बारे में पढेंगे और उनके सिद्धांतों का विश्लेषण करेंगे। आइए हम आपको उनके जीवन और पांच महत्वपूर्ण सिद्धांतों से अवगत कराते हैं जो हो सकता है आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव की शुरूआत कर दें - अहिंसा हमारी ताकत है : आज आप देख सकते हैं कि विभिन्न देश हथियारों की खरीद फरोख्त और खतरनाक से खतरनाक मिसाइल और बम बनाने तथा उनका परीक्षण करने में जुटे हैं। क्या आपको लगता है यह विश्व के लिए अच्छा संकेत है ? जी बिल्कुल नहीं ! युद्ध कभी भी किसी के लिए अच्छ...