Posts

Showing posts with the label UP BOARD

हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट 2019 के रिजल्ट देखें

Image
यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम आज यानी 27 अप्रैल शनिवार को जारी हो रहे हैं। दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम एक साथ मध्याह्न 12.30  के बाद जारी किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम निर्धारित वेवसाइट के माध्यम से आनलाइन देख सकते हैं और उसका प्रिंट आउट निकाल सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कहाँ कहाँ से हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट का रिजल्ट देख सकते हैं।  अपना रिजल्ट देखने के लिए 12.30 PM  के बाद आप निम्नलिखित वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं -  https://upmsp.edu.in उपरोक्त वेबसाइट के अलावा जागरण जोश की वेबसाइट के जरिए भी आप रिजल्ट देख सकते हैं।  हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें up10.jagranjosh.com इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम देखने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें up12.jagranjosh.com हम यूपी बोर्ड में शामिल समस्त अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हर अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम बेहतर से भी बेहतर ...

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल इण्टरमीडिएट के प्रवेश पत्र जारी

Image
उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हो जाएंगी और दो मार्च तक चलेंगी।इसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए हैं जिसको सभी प्रधानाचार्य डाउनलोड करके वितरित करेंगे।बोर्ड प्रशासन का दावा है कि परीक्षा से सम्बन्धित सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षार्थियों की नामावली भी आनलाइन और आफलाइन भेजी जा चुकी हैं।परीक्षा केंद्र का निर्धारण करने के साथ साथ सभी जिलों में उत्तर पुस्तिकाएं पहुँचाई जा चुकी हैं। आपको बता दें कि प्रवेश पत्र के मामले में छात्रों को सहूलियत देने के लिए दोहरी व्यवस्था की गई है।इसके लिए सभी जिलों को पाँचों क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की हार्ड कापी भेजी गई है फिर भी यदि किसी कारणवश परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र की हार्ड कापी ना मिल सके तो वह अपने प्रधानाचार्य से सम्पर्क कर सकता है। प्रधानाचार्य यूपी बोर्ड की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करके ,उस पर मुहर और हस्ताक्षर करके जारी कर देंगे।  Up board Website : Https://upmsp.edu.in ध्यान देने योग्य बात यह ...