UPTET 2018 रिजल्ट देखिए
यूपीटीईटी 2018 की परीक्षा जो कि 18 नवंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई थी , का परिणाम जारी हो चुका है। अभ्यर्थी बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं। परिणाम जानने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर डालने के बाद अपनी जन्म तिथि निर्धारित खाने मे भरना होगा तथा इसके बाद दिये गए सिक्योरिटी कोड को डालकर सबमिट कर देना होगा। सबमिट करने के बाद आपका परिणाम आपको दिखाई देगा जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं। बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट है: www.upbasiceduboard.gov.in सीधे परीक्षा परिणाम वाले पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें या क्लिक कीजिए http://upbasiceduboard.gov.in/tet_regno.aspx आपको बता दें कि यह परीक्षा सम्पन्न होने के साथ ही विवादों में आ गई थी जिसका कारण था कई सवालों का गलत होना। सवालों के गलत होने के सम्बन्ध में बोर्ड ने अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी थी जिसके जवाब में इतनी सारी आपत्तियाँ पहुंच गई थी कि अधिकारियों का सर चकरा गया था। इन आपत्तियों पर विचार करने के पश्चात संशोधित उत्तरमाला जारी की गई मगर इससे भी उम्मीदवा...