UPTET 2018 का रिजल्ट के बारे में

आज बुधवार 5 दिसंबर 2018,
सुबह विभिन्न समाचार पत्रों ने यह रिपोर्ट जारी की है कि मंगलवार की रात को ही यूपीटीईटी का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है लेकिन जब बेसिक शिक्षा विभाग की आफिसियल वेबसाइट खोली जा रही है तो वहां पर सिर्फ़ संशोधित उत्तरमाला के लिंकों के अतिरिक्त कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
ये समाचार किसलिए यह झूठी सूचना देखकर अभ्यर्थियों को परेशान कर रहे हैं कुछ समझ मे नहीं आ रहा है। क्या सिर्फ अपनी वेबसाइट पर विजिटर्स की संख्या बढाने के लिए यह झूठी खबर फैलाई जा रही है या वास्तव में परीक्षा परिणाम जारी किया गया है ? और अगर वास्तव में परीक्षा परिणाम जारी हुआ है तो उम्मीदवार अपना परिणाम देख क्यों नहीं पा रहे हैं  या बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट पर इसका लिंक क्यों नहीं डाला गया है ? हमने एक समाचार पत्र के संवाददाता से इस सम्बंध में बात की तो पता चला कि परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी हो चुकी है लेकिन अभी परीक्षा परिणाम वास्तव में जारी नहीं हुए हैं और न ही इसका लिंक जारी किया गया है।
अभ्यर्थियों को सुझाव है कि वो आफिसियल सूचना का इन्तजार करें , फालतू की खबरों को पढकर इधर उधर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है ।जैसे ही आफिसियली परीक्षा परिणाम जारी होंगे हम आपको इसकी सूचना और लिंक तुरंत प्रोवाइड करेंगे । आप भी अगर चाहें तो बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट चेक करते रहिये। हालांकि उम्मीद है कि आज 12 बजे तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट है :

www.upbasiceduboard.gov.in

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो