एक सत्य बात है कि अगर किसी का उत्थान हुआ है तो उसका पतन निश्चित है और जिसका पतन हुआ है एक न एक दिन उसका उत्थान होना भी तय है। यह बात राजनीति में भी अक्सर लागू होती है।पिछले लगभग 45 से 48 सालों से भारत में कांग्रेस एक मुख्य शासक के रूप में जानी जाती थी । यह जनता का कांग्रेस में विश्वास की वजह से था या जनता के पास कांग्रेस के अलावा कोई अन्य बेहतर विकल्प न होने की वजह से था ,वो अलग बात है लेकिन पिछले कुछ सालों से भारतीय राजनीति में भाजपा ने जिस तरह अपनी पैठ बनाई वह काबिले तारीफ है। हम इस बात पर बहस नहीं करना चाहते कि यह सब कैसे हुआ पर इतना अवश्य है कि देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी में अपना विश्वास जताया है और सत्ता पर बैठाया है। एक और सत्य बात यह है कि बुलंदियों पर एक बार पहुँचना तो आसान होता है पर उस बुलन्दी पर टिके रहना या लोगों की आशाओं पर टिके रहना कतई आसान नहीं है। ठीक यही हुआ है कांग्रेस के साथ , शुरू से जनता ने उसे सर आँखों पर बैठाकर रखा पर समय के साथ लोगों की सोच ,आशाएं और मानसिकता बदलती रहती है और इन पर हमेशा खरा उतरना मुमकिन नहीं होता है। देश की ...