Posts

Showing posts with the label B.R.AMBEDKAR

बी आर अम्बेडकर महान हैं

Image
जिनका रचा सारा संविधान है जिनपे सारे देश को गुमान है बी आर अम्बेडकर महान हैं बी आर अम्बेडकर महान हैं हमारी छोटी सोच को बडा किए दलितों के लिए सदा लडा किए जिनका दिया ज्ञान सच्चा ज्ञान है बी आर अम्बेडकर महान हैं बी आर अम्बेडकर महान हैं लड के अकेले ही हर लडाइयां प्रण किए मिटाने की बुराइयां उनकी नजर में सभी समान है बी आर अम्बेडकर महान हैं बी आर अम्बेडकर महान हैं उनका कहा करके हम दिखाएंगे कुछ भी हो संविधान हम बचाएंगे यही उनका सच्चा सम्मान है यही उनका सच्चा सम्मान है बी आर अम्बेडकर महान हैं बी आर अम्बेडकर महान हैं