Posts

Showing posts from July, 2020

शीतपित्त (Urticaria) की समस्या

Image
शीतपित्त या अर्टिकेरिया एक ऐसी बीमारी है जो अक्सर बारिश के दिनों में या सर्दी के मौसम में ज्यादा परेशानी पैदा करती है। यह एक तरह की एलर्जी है जिसमें हाथों पैरों या फिर पूरे शरीर पर चकत्ते पड जाते है यानि त्वचा उभरने लगती है।  त्वचा पर यह उभार जितना ऊपर होता उतना ही त्वचा के नीचे भी बढता जाता है। अक्सर इसके साथ साथ त्वचा में खुजली भी होती है लेकिन कभी खुजली नहीं भी होती है सिर्फ चकत्ते पड जाते हैं और उसमें हल्दी हल्की सूई की चुभन जैसा कुछ महसूस होता है। शुरू में तो यह ज्यादा परेशानी पैदा नहीं करता लेकिन जैसे जैसे यह बढता जाता है इंसान की खुजली और दर्द बढता जाता है । अगर सही समय पर इसका इलाज न हो धीरे धीरे यह पूरे शरीर पर फैल जाता है और अस्पताल में भर्ती होने तक की नौबत आ जाती है। कभी कभी तो यह इतना बढ जाता है कि इंसान की मौत तक हो जाती है।  अक्सर देखा गया है कि शीतपित्त में ऐलोपैथिक एंटीबायोटिक दवाएं तुरन्त राहत तो दे देती हैं लेकिन दवा का असर खत्म होते ही एलर्जी वापस आ जाती है इसलिए यदि आप इसका स्थाई उपचार चाहते हैं तो आयुर्वेद या होम्यो...

ये हैं TIKTOK के बेहतर विकल्प

Image
Tiktok और  Likee  जैसे एप्लिकेशन के बन्द होने के बाद इंडियन वीडियो मेकर्स काफी उदास नजर आ रहे हैं।  उनके पास कुछ इंडियन शार्ट वीडियो मेकिंग एप्लीकेशन के आप्सन मौजूद तो हैं लेकिन उनमें किसी का कुछ खास मन नहीं लग रहा है। वजह यह है इंडियन एप्लिकेशन अभी पूरी तरह से शायद इतने तैयार नहीं है कि टिकटाक या फिर लाइकी की कमी को पूरा कर सकें। कुछ एप्लिकेशन में व्यूज नहीं आ रहे तो कुछ में जरूरी फीचर्स की कमी है, कुछ में वीडियो एडिटिंग के पर्याप्त आप्सन या फिल्टर्स  नहीं है तो कुछ एप्लिकेशन में अन्य समस्याएं हैं जिनमें अभी सुधार की जरूरत है।   टिकटाक बन्द होने से खासकर वे यूजर्स परेशान हैं जो टाप पर थे और फेमस थे क्योंकि टिकटाक अब उनके लिए कमाई का एक जरिया बन गया था और एड करके या कंटेंट प्रमोशन के द्वारा  लाखों करोड़ों कमा भी रहे थे। अब ऐसे स्टार्स जब किसी नए  इंडियन एप या प्लेटफार्म पर जाएंगे तो जाहिर सी बात है इन्हें भी शून्य से शुरुआत करनी होगी जो काफी इंट्रेस्टिंग होगा। टिकटाक पर जहां इन स्टार्स को बिना मांगे फालोअर्स लाइक और व्यूज मिल रह...