यूपीटीईटी 2018 आवेदन के लिए आखिरी तिथि में हुआ बदलाव

लगातार सर्वर फेल होने, वेबसाइट पर ओवरलोड की वजह से यूपीटीईटी परीक्षा 2018 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काफी परेशानी झेलनी पडी। आलम यह रहा कि आवेदन करने की आखिरी तारीख तक वेबसाइट ठीक तरह से काम नहीं कर रही थी जिसके परिणामस्वरूप बहुत सारे अभ्यर्थियों का आवेदन पत्र सबमिट नहीं हो पाया था। सर्वर फेल होने की वजह से ही आवेदन करने की आखिरी तिथियों को आगे बढाया गया है जिससे छूटे हुए अभ्यर्थियों ने राहत साँस ली है।

यूपीटीईटी परीक्षा 2018 आवेदन करने के लिए बढी हुई तिथियां इस प्रकार हैं-

आवेदन पत्र के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि: 7 अक्टूबर 2018 सायं 6 बजे तक

अपना भरा हुआ रजिस्ट्रेशन विवरण प्रिंट करें: 9 अक्टूबर 2018

आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि: 8 अक्टूबर 2018

अपना पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र प्रिंट करें: 9 अक्टूबर 2018 सायं 6 बजे तक

और अधिक जानकारी के लिये आप बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं ।

आफिसियल वेबसाइट:

www.upbasiceduboard.gov.in

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो