दिल मेरा नादान है दिल पे सितम न कर
बच जाए करके तेरा दीदार कोई
खाली भी जाता है तेरा वार कोई
पैदा मेरे दिल में ऐसा भरम न कर
ऐ जुल्मों की मलिका इतना जुलम न कर
बाँध रहे हैं तेरे हुस्न के तार मुझे
नजरों के तीरों से यूँ न मार मुझे
सरेआम मेरा दिल चोरी ऐ बेशरम न कर
दिल मेरा नादान है दिल पे सितम न कर
ऐ जुल्मों की मलिका इतना जुलम न कर
दिल मेरा नादान है दिल पे सितम न कर
##
तेरा सितम
कभी तो तुम मुझपे करम करोगे
आखिर कब तक ऐसे सितम करोगे
क्या है मेरी खातिर तुम्हारे दिल में
कब दूर तुम मेरा भरम करोगे
नजदीक आने को दिल चाहता है
ये दूरियाँ कब तक कम करोगे
मैं भी अधूरा तुम भी हो अधूरी
कब मैं और तुम को बोलो हम करोगे
बन जाओ मेरे दिल के राज़दार
कब तक यूं ही मुझसे शरम करोगे
बोलो क्या दोगी मुझको दिल की खुशियाँ
या अश्कों से ये आँखें नम करोगे
कभी तो तुम मुझपे करम करोगे
आखिर कब तक ऐसे सितम करोगे
##
वफा सिखा दूँ मैं
प्यार किसे कहते हैं तुझे बता दूँ मैं
आ बेवफा तुझको वफा सिखा दूं मैं
तू कितना भी करे इनकार ,
तेरे दिल में भर दूँ प्यार
तेरी इन आँखों में सपने सजा दूँ मैं
आ वेवफा तुझको वफा सिखा दूँ मैं
तुम हो मेरी महबूब सनम,
लगती हो क्या खूब सनम
आओ प्यार से तुमको और सजा दूँ मैं
आ बेवफा तुझको वफा सिखा दूँ मैं
मान ले मेरी बात इक बार,
सज धज के हो जा तैयार
तुझको सपनों वाली सैर करा दूँ मैं
आ बेवफा तुझको वफा सिखा दूँ मैं
मुझको दिल की कहने दे,
अपने दिल में रहने दे
अपने दिल बातें तुझे सुना दूँ मैं
आ बेवफा तुझको वफा सिखा दूँ मैं
बद से तू बदतर न बन,
फूल से अब पत्थर न बन
तू लडकी है ये एहसास दिला दूँ मैं
आ बेवफा तुझको वफा सिखा दूँ मैं
प्यार किसे कहते हैं तुझे बता दूँ मैं
आ बेवफा तुझको वफा सिखा दूँ मैं
सितमगर
तेरा दीदार हो या न हो पर तेरी गलियों से मैं गुजरता रहूँगा
ऐ सितमगर तेरे हर सितम की कसम मैं तुझे प्यार करता रहूँगा
##
मेरे ख्वाबों में
क्यों तडपाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे
आखिर क्यों चले जाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे
दिल से दिल के रिश्ते नाते
प्यार मोहब्बत वाली बातें
क्यों समझाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे
मिलने मिलाने वाली रस्में
प्यार मे जो खाई थी कसमें
याद दिलाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे
हो कर के मजबूर कभी
मैं होता हूँ तुमसे दूर कहीं
आवाज लगाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे
क्यों तडपाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे
आखिर क्यों चले जाते हो तुम आकर मेरे ख्वाबों मे।###
बगावत
सारी दुनिया से बगावत करते हैं
चलो आज फिर मोहब्बत करते हैं
किसी पे बिजली गिरे कोई गुस्सा हो
आओ मिलके कुछ क़यामत करते हैं
जल जाएं नफरत वाले खुद की आग से
चलो प्यार भरी कोई शरारत करते हैं
प्यार का घर जो नफरत की भेंट चढ़ा
आज उस घर की सजावट करते हैं
छोड़ो पुराने धर्म नया धर्म बनाओ
आओ हम प्यार की इबादत करते हैं
सारी दुनिया से बगावत करते हैं
चलो आज फिर मोहब्बत करते हैं
###
तुम्हारी खातिर
तुम्हारे वास्ते हमदम मैं हर हद से गुजर जाऊँ
तुम्हीं से जिन्दा हूँ अबतक अगर कह दो तो मर जाऊँ
चाहे कुछ भी कहे दुनिया चाहे कितने भी ताने दे
किसी की भी नहीं परवाह अगर तू पास आने दे
तू राहें खोल आंखों की जरा दिल में उतर जाऊं
तुम्हीं से जिन्दा हूं.....
तुम्हारी खातिर मैं हर इक बला से खेल जाऊंगा
कोई मुश्किल कोई भी ग़म हो मैं सब झेल जाऊंगा
मैं वो इंसान नहीं हूँ जो कि वादे से मुकर जाऊँ
तुम्हीं से जिन्दा हूँ......
महकना है तेरी साँसों में ख्वाबों में भी रहना है
लहू बनकर तेरा मुझको तेरी रग रग बहना है
मेरी ख्वाहिश है तुम देखो जिधर मैं ही नजर आऊँ
तुम्हीं से जिन्दा हूँ.....
तुम्हारे वास्ते हमदम मैं हर हद से गुजर जाऊँ
तुम्ही से जिन्दा हूँ अबतक अगर कह दो तो मर जाऊँ
###
नादान
जीना मेरा दुश्वार है देख के तेरी ये मुस्कान
जान के सब कुछ जान मेरी क्यों बनती हो नादान
इतना भाती है मेरे दिल को तेरी शोख अदाएं
जी करता है कर दूँ तुझपे अपना सब कुर्बान
चाँदनी से है बदन बना तेरा ताजगी में डूबा
फूल झुके हैं शर्म से देखो चाँद भी है हैरान
मेरी जमीं पे तेरे जैसा कोई नहीं है सनम
आई है तू किसी और जहाँ मान तू या ना मान
सच बतलाऊं क्यों मैं इतना देखता हूँ तुझे कम
देखूँ तुझे कुछ देर तो दिल में उठता है तूफान
दुनिया में किसी काबिल ना था ऐ दिलबर फिर भी
"राज" से तुमने प्यार किया ये है तेरा एहसान
जीना मेरा दुश्वार है देख के तेरी ये मुस्कान
जान के सब कुछ जान मेरी क्यों बनती हो नादान
###
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.