E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

 


अगर अभी तक आपने भी ई श्रम कार्ड नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिए यह बिल्कुल मुफ्त में बन रहा है अर्थात आपको इसके लिए किसी भी तरह की फीस नहीं चुकानी पडेगी। ई श्रम कार्ड के लिए आप स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या फिर किसी भी जन सेवा केंद्र पर जाकर करा सकते हैं। 
आपको बता दें कि यह कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए बनवाया जा रहा है जिसमें आपको बहुत सारे लाभ सीधे तौर पर मिल सकते हैं। यह योजना भारत के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है इसके अन्तर्गत देश के लगभग 43 करोड़ से ज्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ई श्रमिक कार्ड बनाया जाएगा। इसी कार्ड की सहायता से इन श्रमिकों को केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जाएगा।

कैसे करें आवेदन :
सबसे पहले आफिसियल वेबसाइट पर जाएं जो कि निम्नलिखित है

फिर क्लिक करें 
Register on e-shram

इसके बाद मांगी गई जानकारी भरते जाइए और अन्त में सबमिट करें।

क्या क्या डाकुमेंट्स लगेगा :
(1)आधार कार्ड
(2)बैंक अकाउंट नंबर
(3)मोबाइल नंबर
(4)शिक्षा का प्रमाण पत्र (यदि है)
(5)आय प्रमाण पत्र (यदि है)
(6)व्यवसाय प्रमाण पत्र (यदि है)
(7)कौशल प्रमाण पत्र (यदि है)


Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

किसानों को किसान ही रहने दो