एलटी ग्रेड परीक्षा एडमिट कार्ड जारी

लोक सेवा आयोग इलाहाबाद , द्वारा 29 जुलाई 2018 को आयोजित होने वाली एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अर्ह अभ्यर्थी आयोग की आफिसियल वेबसाइट www.uppsc.nic.in  पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्न जानकारी अपने पास रखनी आवश्यक है।

1)अप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन नंबर

2)जन्म तिथि

3)लिंग अर्थात जेन्डर

 उपर्युक्त जानकारी प्रदान करने के बाद नीचे एक वेरिफिकेशन कोड दिया हुआ होगा जिसे आपको दिए गए बाक्स में इन्टर करना है और इसके बाद SUBMIT बटन पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना है।

याद रखिए एडमिट कार्ड सिर्फ उन्हीं अभ्यर्थियों का जारी हुआ है जिनका एप्लिकेशन फार्म वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान निरस्त नहीं हुआ होगा।

आपको बता दें कि यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 39 जिलों के 1760 केन्द्रों पर आयोजित होनी है । परीक्षा का समय 2 घण्टे का अर्थात 11.30 am -1.30pm  है।  इस परीक्षा में निगेटिव मार्क्स सिस्टम लागू होगा अर्थात हर गलत उत्तर के बदले में 0.33  मार्क्स काट लिए जाएंगे इसलिए अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे सिर्फ उन्हीं प्रश्नों के उत्तर दें जो सही हों।

सीधा एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो