UPSC EXAM RESULT: अनुदीप ने किया TOP
27 अप्रैल 2018 को केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा 2017 का अंतिम परिणाम जारी किया।
परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट www.upsc.gov.in पर संबंधित परिणाम देख सकते हैं।
हैदराबाद के रहने वाले अनुदीप दुरिसेट्टी (राजस्थान से B.TECH) ने सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 28 अक्टूबर, 2017 को आयोजित की गई थी।
अनु कुमारी ( दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी में बीएससी, नागपुर से एमबीए) ने यह साबित करते हुए कि लडकियाँ किसी से कम नहीं हैं, महिलाओं के ग्रुप में प्रथम स्थान और ओवरआल दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि सचिन गुप्ता ने तीसरा स्थान अपने नाम करके अपनी योग्यता साबित की।
सबसे पहले तो हम बता दें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवा (समूह ए और समूह बी) और विभिन्न अन्य सरकारी विभागों में भारतीय नागरिकों के 980 पदों की भर्ती के लिए यूपीएससी परीक्षा आयोजित की गई थी। इन 980 पदों में से 54 पद आरक्षित श्रेणियों के लिए आरक्षित थे। आईएएस प्री (CSAT) परीक्षा 18 जून 2017 को आयोजित की गई थी।
उपरोक्त सम्बन्धित परीक्षा के लिए 9,57,5 9 0 उम्मीदवारों ने फार्म भरा था , जिनमें से 4,56,625 उम्मीदवार वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए थे। प्री परीक्षा में शामिल हुए समस्त अभ्यर्थियों में से 13,366 सफल उम्मीदवारों ने अक्टूबर-नवंबर, 2017 में आयोजित मेन्स परीक्षा मे भाग लिया । इसके बाद मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण करके 2568 उम्मीदवारों ने फरवरी-अप्रैल, 2018 में आयोजित होने वाली व्यक्तित्व परीक्षण (INTERVIEW) के लिए क्वालीफाई किया।
www.rajdwriter.com की तरफ से सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई !
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.