CBSE RESULT: सीबीएसई परीक्षा परिणाम
सीबीएसई के परीक्षा परिणाम की राह देख रहे हर परीक्षार्थी के इन्तजार की घडियाँ खत्म हो चुकी हैं बस कुछ ही देर में परीक्षा परिणाम इंटरनेट पर देखा जा सकेगा।सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम आज 26 मई को 12 या 12.30 बजे के बाद आ जाएगा जबकि 10वीं का परीक्षाफल 28 या 29 मई को घोषित होने की सम्भावना है। यदि आप 12वीं के छात्र हैं तो आप अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट www.cbse.nic.in या
www.cbseresults.nic.in पर अपना रोल नंबर डालकर देख या डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा परिणाम देखने की अन्य वेबसाइट का लिंक भी नीचे दिया जा रहा है।
यदि आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो निम्नलिखित माध्यमों से भी अपना परीक्षा परिणाम जान सकते हैं।
IVRS - INTERACTIVE VOICE RESPONSE SYSTEM :
इस सुविधा में आप अपना परीक्षा परिणाम फोन करके पता कर सकते हैं ।फोन करने के लिए निम्नलिखित नंबर पर काल करें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
दिल्ली के निवासियों हेतु नंबर : 24300699
यदि आप दिल्ली से बाहर हैं
तो एसटीडी कोड अवश्य लगा लें : 011-24300699
इसके अलावा आप अपने मोबाइल से एक एसएमएस करके भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। एसएमएस करने का तरीका है -
अपने मैसेज बाक्स में जाकर टाइप करें
cbse12 <roll number><school number><centre number>
और भेज दीजिए 7738299899 पर।
कुछ देर बाद एसएमएस के द्वारा आपके मोबाइल पर परीक्षा परिणाम आ जाएगा।
आपको बता दें कि सीबीएसई की परीक्षा 5 मार्च से 13 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थी जिसमें 12वीं और 10 वीं क्लास को मिलाकर लगभग 28 लाख परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। 10वीं के 1638420 परीक्षार्थियों की परीक्षा भारत में 4453 और भारत के बाहर 78 सेंटरों पर आयोजित हुई थी जबकि 12वीं के 1186306 परीक्षार्थियों की परीक्षा भारत में 4138 और भारत के बाहर 71 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई थी।
Thanks for the latest information
ReplyDeletecbse 10th results 2021