CTET 2018 के लिए आवेदन शुरू
CTET की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर है । CTET 2018 की परीक्षा के लिए 22 जून से फार्म भरे जाने थे पर कुछ कारणों की वजह से प्रकिया रोक दी गई थी । 1 अगस्त से CTET 2018 के लिए पुनः आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आफिसियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। CTET 2018 की आवेदन प्रक्रिया से सम्बंधित जानकारी निम्नलिखित है-
पेपर 1 (class 1 to 5) -
इस पेपर के लिए आवेदन करें यदि आप कक्षा 1 से 5 तक अध्यापक बनना चाहते हैं और योग्यता रखते हैं।
पेपर 2 (class 6 to 8)-
इस पेपर के लिए आवेदन करें यदि आप कक्षा 6 से 8 तक अध्यापक बनना चाहते हैं और योग्यता रखते हैं।
यदि आप दोनों पेपर की योग्यता रखते हैं तो दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन आरंभ होने की तिथि - 1 अगस्त 2018
आवेदन की अन्तिम तिथि - 27 अगस्त 2018
शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि - 30 अगस्त 3.30 pm तक।
आवेदन शुल्क :
जनरल /ओबीसी उम्मीदवार के लिए दोनों पेपर के लिए ₹1200 और एक पेपर के लिए ₹700एससी/एसटी/अन्य हेतु दोनों पेपर के लिए ₹600 और एक पेपर के लिए ₹350 निर्धारित है।
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले कृपया निम्नलिखित दस्तावेज अपने पास रखें :
☺ केवल JPG/JPEG प्रारूप में नवीनतम photo और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कापी।
☺ कक्षा X वीं प्रमाणपत्र की एक प्रति।
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने का तरीका:
चरण 1: सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर लॉग ऑन करें। चरण 2: "APPLY ONLINE" लिंक पर जाएं और इसे खोलें। चरण 3: ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और REGISTRATION NUMBER को नोट करें
।
चरण 4: नवीनतम फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन कापी अपलोड करें
फोटो JPEG/JPG फार्मेट में होनी चाहिए
PHOTO SIZE: उम्मीदवार की फोटो 3.5cm×4.5cm (10kb -100kb) की आकार में आकार में होनी चाहिए और सिग्नेचर फोटो 3.5 cm×1.5 cm (3kb-30kb) के आकार में होनी चाहिए।
चरण 5: ई-चालान या डेबिट / क्रेडिट कार्ड द्वारा परीक्षा शुल्क का भुगतान करें ।
ई चालान से भुगतान करने के बाद उसकी छायाप्रति अपने पास सुरक्षित रख लें ताकि भविष्य में जरूरत पडने पर इस्तेमाल किया जा सके।
चरण 6: अपने रिकॉर्ड और भविष्य में इस्तेमाल के संदर्भ में अपने भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर अवश्य रख लें या अपने पर्सनल लैपटॉप या डिवाइस में उसका स्क्रीशाट सेव कर लें।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.