CTET 2019 अधिसूचना जारी: आवेदन शुरू
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2019 में होने वाली केन्द्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) के लिए अधिसूचना जारी कर दिया है। सीटीईटी के बारहवें संस्करण का आयोजन 7 जुलाई 2019 को होना है।विस्तृत सूचना जैसे परीक्षा के बारे में,पाठ्यक्रम के बारे में, योग्यता, मानदंड, परीक्षा शुल्क तथा महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी के लिए उम्मीदवार बोर्ड की आफिसियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर 5 फरवरी 2019 के बाद विजिट कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन की प्रारंभिक तिथि :
5 फरवरी 2019
आवेदन की अन्तिम तिथि :
5 मार्च 2019
आनलाइन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि:
8 मार्च 2019, अपराह्न 3.30 बजे तक।
आपको बता दें कि यह परीक्षा पूरे देश में 97 शहरों में ,20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसमें दो पेपर होते हैं ।
1) प्राथमिक स्तर - प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने की पात्रता परीक्षा
2) उच्च प्राथमिक स्तर - उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक बनने की पात्रता परीक्षा
उपरोक्त दोनों परीक्षाओं हेतु अलग अलग अर्हता निर्धारित की गई हैं जिसे आप आफिसियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.