जल्द बन्द हो जाएगा GOOGLE+

विश्व की मशहूर कम्पनी और सर्च इंजन गूगल ने अपना एक बहुत ही फेमस उत्पाद बन्द करने का फैसला लिया है और यह सूचना कम्पनी अपने हर यूजर को ईमेल से दे रही है अगर आपने अपना ईमेल चेक नहीं किया है तो अभी चेक करें।
गूगल ने ईमेल से सूचना दी है कि -
दिसंबर 2018 में, हमने कम इस्तेमाल और उपभोक्ताओं के अपेक्षाओं को पूरा न करने,तथा सर्विसेज को मेंटेन रखने में आने वाली चुनौतियों की वजह से  Google+ को बंद करने के निर्णय की घोषणा की थी। हम आपको Google+ का हिस्सा होने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और हम आगे कुछ सूचना देना चाहते हैं जिसमें आपकी फ़ोटो और अन्य सामग्री को डाउनलोड करना शामिल है।
2 अप्रैल 2019 को, आपका Google+ अकाउंट और आपके द्वारा बनाए गए  Google+ पेज बंद हो जाएंगे और हम यूजर्स के Google+ खातों से कंटेंट हटाना शुरू कर देंगे।  आप अपनी सामग्री को डाउनलोड और सुरक्षित रख  सकते हैं,लेकिन अप्रैल 2019 से पहले ही आप ऐसा करना सुनिश्चित करें। ध्यान दें कि Google फ़ोटोज में सपोर्टेड फ़ोटो और वीडियो हटाए नहीं जाएंगे।
उपभोक्ताओं के Google+ खातों, Google+ पेज और एल्बम  से सामग्री को हटाने की प्रक्रिया में कुछ महीने लगेंगे, और google+ पर सामग्री अप्रैल तक बनी रह सकती है। उदाहरण के लिए, यूजर्स अभी भी लागिन  के माध्यम से अपने Google+ अकाउंट के कुछ हिस्सों को देख सकते हैं और आवश्यक चीजें डाउनलोड करके सुरक्षित कर सकते हैं।
4 फरवरी के बाद , आप अब नए Google+ प्रोफ़ाइल, पेज, कम्यूनिटी या ईवेंट नहीं बना पाएंगे।
इसलिए दोस्तों अगर आपके गूगल प्लस एकाउंट में जरूरी फोटोज, वीडियो व अन्य सामग्री हो तो जल्द से जल्द उसको डाउनलोड करके सुरक्षित कर लें क्योंकि 2 अप्रैल के बाद आप उसे पा नहीं सकेंगे।


Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो