ये मोदी लहर है : बधाई हो मोदी जी



भारत में अभी सम्पन्न हुए लोकसभा के चुनाव के नतीजे आ चुके हैं जिसमें अभी तक मोदी मैजिक बरकरार है अर्थात भारतीय जनता पार्टी की विजय हुई है। चुनाव नतीजों के आने के बाद सभी तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिसमें कहा जा रहा था कि महागठबंधन मोदी के रास्ते में कुछ रुकावटें पैदा करेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ । इस बार बीजेपी पिछले लोकसभा  चुनाव से ज्यादा सीटें निकालने में सफल हुई है। 542  सीटों में से 344+ (कांग्रेस-87, अन्य-107 अनुमानित) सीटें निकालना अद्भुत है। कुछ राज्य तो ऐसे हैं जहां बीजेपी ने क्लीन स्वीप किया है अर्थात सारी की सारी सीटें जीत ली हैं। 
इस बार जहां एक तरफ प्रियंका गांधी को उतारकर कांग्रेस अपना पक्ष मजबूत कर रही थी यह जानते हुए जनता उसके वंशवाद खुश नहीं है तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में हुए सपा बसपा गठबंधन में ऐसा लोग सोच रहे थे कि दलित वोट  बसपा की तरफ जाएगा और मुस्लिम व ज्यादातर पिछडे वर्ग का वोट सपा को जाएगा और सपा और बसपा में उसी हिसाब से सीटों का बँटवारा हुआ था लेकिन मोदी का मैजिक ऐसा चला कि दलितों और मुस्लिम वोटों में जबरदस्त सेंधमारी कर ली गई जिसका परिणाम यह हुआ कि महागठबंधन की हर चाल बेकार हो गई। चुनावी नतीजों के जरिए जनता ने उन दलों को एक सबक दिया है और बता दिया है कि अब बहुत हो चुकी जातिगत और वंशवाद पर आधारित राजनीति अब देश को ऐसी राजनीति की जरूरत है जो विकास पर आधारित हो ।



फिलहाल भारत में भाजपा की यह अद्वितीय अद्भुत प्रचंड  जीत उसकी अथक प्रयास और जनता के विश्वास  का परिणाम है ।समस्त भारतवासियों बधाई हो ... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एक बार फिर बेहतरीन जीत के लिए। हम अपने भारत के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो