एअरसेल बंद : एअरसेल ग्राहक क्या करें?
एअरसेल ग्राहक परेशान न हो :
जिओ के आने के बाद लगातार घाटे में चल रही मोबाइल कम्पनी एअरसेल बंद हो रही है।एक दो सर्किल को छोडकर बाकी सर्किलों मे यह कम्पनी आलरेडी बन्द हो चुकी है। जिन सर्किल में अभी तक इस कम्पनी के मोबाइल नंबर एक्टिव हैं वो भी बहुत जल्द बन्द हो जाएंगे।एअरसेल ने यह फैसला लेने से पहले अपने ग्राहकों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचा जिसकी वजह से ग्राहक काफी परेशान हैं।
ज्यादातर वे ग्राहक परेशान हैं जिनका एअरसेल का नंबर उनके बैंक अकाउंट, आधार कार्ड या अन्य जरूरी जगहों पर लिंक है।वे अपना एअरसेल का नंबर पोर्ट भी नहीं करा सकते हैं क्योंकि MNP के लिए MNP CODE की आवश्यकता होती है जो कि मिलना असम्भव है क्योंकि कम्पनी बन्द होने की वजह से मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहा और बिना नेटवर्क के मेसेज नहीं भेजा जा सकता और एमएनपी कोड हासिल नहीं किया जा सकता।
एसे में एअरसेल उपभोक्ता क्या करें ?
यदि आप एमएनपी कोड प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरुरत नहीं है। दोस्तों सबसे पहले तो हम आपको बताना चाहेंगे कि एमएनपी कोड की आवश्यकता क्यों होती है ? जब हम एक मोबाइल कम्पनी से दूसरी मोबाइल कम्पनी में जाना चाहते हैं तो हम जिस मोबाइल नेटवर्क कम्पनी में जाना चाहते हैं वह आपकी वर्तमान मोबाइल नेटवर्क कम्पनी से पहले परमीशन लेती है ताकि आपकी मौजूदा मोबाइल नेटवर्क कम्पनी आपकी भविष्य की मोबाइल नेटवर्क कम्पनी पर इल्जाम न लगा सके कि उसने धोखे से या बहकाकर उसके ग्राहक को अपने नेटवर्क में शामिल कर लिया है। आपकी वर्तमान मोबाइल नेटवर्क कम्पनी द्वारा दी गई परमीशन ही एक तरह से एमएनपी कोड कहलाती है।
दोस्तों TRAI : TELECOM REGULATORY AUTHORITY OF INDIA के अनुसार, एक मोबाइल नेटवर्क कम्पनी दूसरी मोबाइल नेटवर्क कम्पनी पर ग्राहक हथियाने का आरोप तभी लगा सकती है जब वह खुद एक्टिव हो लेकिन जब कम्पनी बंद हो गई हो या खुद अस्तित्व में न हो तो वह दूसरी कम्पनी पर किसी तरह का क्लेम नहीं कर सकती है।
चूंकि एअरसेल कम्पनी बन्द हो चुकी है इसलिए आप को एमएनपी कोड की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप अपना बन्द हुआ एअरसेल सिम और आधार कार्ड लेकर किसी भी दूसरी मोबाइल कम्पनी के आफिस या लोकल रिटेलर के पास जाएं और बताएं कि आप एअरसेल जो कि बन्द हो चुकी है, से उनकी कम्पनी में आना चाहते हैं तो वे आपका नंबर बिना किसी एमएनपी कोड के पोर्ट कर देंगे।
जिन सर्किल में एअरसेल अब भी एक्टिव है वहां के ग्राहकों के लिए एमएनपी कोड जरूरी होगा जो कि आसानी से एक मेसेज (PORT <space> MOBILE NUMBER) TO 1900 के जरिए हासिल किया जा सकता है।
दोस्तों यह बहुत आसान है आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है आप बिना किसी परेशानी के अपना एअरसेल नंबर बदले बिना दूसरी कम्पनी join कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.