गूगल पे के नाम पर FAKE आफर
आजकल व्हाट्सएप फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक मैसेज वायरल हो रहा है इस तरह से -
दोस्तों हम आपको बता दें कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है और गूगल ने इस तरह का कोई भी आफर जारी नहीं किया है इसके लिए आप गूगल पे एप्लिकेशन या वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं या फिर गूगल सपोर्ट या कस्टमर केयर नंबर पर बात कर सकते हैं। यह वेबसाइट जो गूगल पे के आफर का दावा कर रही है इसका एकमात्र उद्देश्य एडवरटाइजिंग के जरिए पैसा कमाने का है क्योंकि यह रिवार्ड देने के बदले में आपको कहती है कि आप इस मैसेज को 10 लोगों या ग्रुप में सेन्ड कीजिए तभी आपको पैसा मिलेगा और आप शेयर कर देते हैं । आपकी तरह और लोग भी इसे शेयर करते जाते हैं । इसमें इस फर्जी वेबसाइट का प्रचार तो हो रहा है लेकिन किसी को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। यह वेबसाइट मूलतः हिन्दी में बनाई गई है ताकि इसे हर कोई थोडा भी पढा लिखा इंसान समझ सके और लालच में आकर शेयर करता जाए। बाकी समझदार और जानकार लोग इसे शेयर नहीं करते बल्कि मैसेज आते ही डिलीट कर देते हैं।
यह फेक मैसेज आफर है क्योंकि -
- यह वेबसाइट पूरी तरह से हिन्दी में है जबकि गूगल मूलतः इंग्लिश लैंग्वेज पर आधारित है क्योंकि गूगल के आफर पूरी दुनिया के लिए होते हैं और पूरी दुनिया में हिन्दी नहीं चलती।
- इस वेबसाइट पर पहुँचने के बाद यह आपको फोर्स करती है आगे के प्रासेस के लिए इसलिए बैक बटन काम नहीं करता जबकि गूगल ऐसा नहीं करता।
- गूगल अपने आफर सबसे पहले अपने एप्लिकेशन या आफिसियल वेबसाइट पर डालता है न थर्ड पार्टी पार्टनर्स वेबसाइट पर।
- गूगल दुनिया का जाना माना एडवरटाइजिंग प्लेटफार्म है वह अपने आफर के प्रचार के लिए किसी और वेबसाइट का सहारा क्यों लेगा ?
- यह गलत नाम या नंबर (जिसका कोई गूगल पे अकाउंट नहीं है) डालने पर भी एक्सेप्ट करता है जबकि गूगल नहीं करेगा।
सिर्फ यही नहीं ...आए दिन इसी तरह न जाने कितने मैसेज वायरल किए जाते हैं और लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे कमाए जाते हैं। याद रखिए जो मैसेज शेयरिंग के बदले आपको पैसा देने की बात करते हैं ज्यादातर फेक होते हैं। इसलिए पढे लिखे होकर बेवकूफ न बने और कोई भी मैसेज या फोटोज वायरल या शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच एक बार जरूर करें।


Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.