WHATSAPP शुरू कर रहा है ग्रुप वीडियो चैट
दुनिया का सबसे बडा सोशल मैसेंजर एप्लीकेशन व्हाट्सएप दिनों दिन और भी फेमस और नये नये फीचर्स से लैस होता जा रहा है। ऐसा कोई भी स्मार्टफोन जिसमें व्हाट्सएप का एप्लीकेशन न हो कुछ अधूरा अधूरा सा लगता है। कोई भी आदमी हो या टीनएजर्स सुबह उठने के बाद कुछ करें या ना करें ,व्हाट्सएप जरूर चेक करते हैं कि कहीं किसी का मैसेज तो नहीं आया है या फिर किसी का काल तो नहीं आया है।ब्रेकफास्ट थोडी देर के लिए भूल जाते हैं लेकिन व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट करना कभी नहीं भूलते। यह सोशल मैसेंजर लोगों की दिनचर्या में इस तरह शामिल हो चुका है कि आज कोई भी बिना व्हाट्सएप के रह नहीं पाता।
फिलहाल, व्हाट्सएप यूज करने वालों के लिए एक एक्साइटिंग और नयी खबर है और वह यह है कि अभी तक लोग अपने अपनों से एक एक करके वीडियो चैट करते थे लेकिन व्हाट्सएप के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने यह ऐलान किया है कि बहुत ही जल्द या इस महीने के अन्त तक ग्रुप वीडियो कालिंग का फीचर व्हाट्सएप मैसेंजर में शामिल हो जाएगा। यह फीचर आने के बाद लोग अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को एक एक करके वीडियो काल करने की जरूरत नहीं पडेगी बल्कि एक साथ कई लोगों , दोस्तों या रिश्तेदारों को जोडकर वीडियो कालिंग की जा सकेगी।
मार्क जुकरबर्ग ने एनाउंसमेंट करते समय बताया कि हर रोज साढे चार मिलियन से भी ज्यादा लोग अपना व्हाट्सएप स्टेटस चेंज करते हैं और व्हाट्सएप के वाइस और वीडियो कालिंग फीचर्स का इस्तेमाल करते हैं और लगभग दो मिलियन से भी अधिक लोग व्हाट्सएप बिजनेस का इस्तेमाल करने लगे हैं। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप में ग्रुप वीडियो कालिंग फीचर के अलावा डेवलपर्स द्वारा बनाए गए थर्ड पार्टी स्टिकर्स भी शामिल किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन फीचर्स को शामिल करने के बाद व्हाट्सएप की पापुलारिटी और बढ जाएगी और साथ ही साथ यूजर्स को एक नया अनुभव और आनंद प्राप्त हो सकेगा।
कैसे जानें कि ये फीचर्स व्हाट्सएप में आ चुके हैं ?
जब भी ये दोनों फीचर्स व्हाट्सएप मैसेंजर में शामिल किये जाएंगे व्हाट्सएप अपडेट हो जाएगा जिसे आप अपने नोटिफिकेशन बार या गूगल प्ले स्टोर पर जाकर चेक कर सकते हैं। अपडेटेड व्हाट्सएप डाऊनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर उसे अपडेट कर लेना है।
इन फीचर्स के आ जाने के बाद लोग सिंगल पर्सन वीडियो चैट के साथ ग्रुप वीडियो चैट तथा पुराने व्हाट्सएप स्टिकर्स के साथ साथ नये नये थर्ड पार्टी स्टीकर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे और अपनी फीलिंग्स बिना कुछ लिखे अपनों के साथ शेयर कर सकेंगे।
Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.