पथरी रोगी ध्यान दें

दोस्तों पथरी का दर्द बहुत ही असहनीय दर्द होता है। इसमें रोगी किसी भी अवस्था में आराम नहीं पाता है चाहे वह लेटा हो ,बैठा हो या फिर चल रहा हो। ज्यादातर पथरी का दर्द जब होता है तो लगातार होता है यदि कोई स्ट्रांग पेन किलर न ली जाए तो यह दर्द जाता नहीं है। यदि एक बार दर्द शुरू हो गया तो दवा खाने के बाद भी लगभग 12 से 24 घण्टे तक हल्का दर्द बना रहता है जो धीरे धीरे लगभग  एक हफ्ते तक उठने बैठने में तकलीफ देता है। इसलिए दर्द के बाद रोगी को लगभग एक हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी जाती है।

गर्मी का मौसम आ  चुका है और साथ ही साथ शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों की वजह से लोग काफी व्यस्त रहते  हैं। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं का उत्पन्न होना आम बात है। ऐसे मौसम में ज्यादा समस्या शरीर में पानी कम होने की वजह से या फिर अनियमित रूप से खाना खाने की वजह से होती हैं। गर्मियों में अपने खानपान को लेकर  उन लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होती है जो पथरी या अपेन्डिसाइटिस जैसे रोगों की गिरफ्त में होते हैं। ज्यादातर शादियों में आजकल RO का शुद्ध पानी पीने के लिए इस्तेमाल होता है लेकिन कुछ जगहों पर आज भी दूषित पानी का ही इस्तेमाल होता है जो देखने में तो साफ दिखाई देता है मगर उसमें बालू के कण,मिट्टी तथा अन्य अशुद्धि के होने की वजह से वह पीने योग्य नहीं होता।पथरी से पीडित लोगों को इस तरह के अशुद्ध पानी को पीने से बचने की जरूरत होती है।

पथरी रोगियों को क्या खाना या पीना या करना चाहिए:

☺पथरी के रोगियों को कोशिश करनी चाहिए कि पूरे दिन अधिक से अधिक पानी पिएं ताकि किडनी, नली या गाल ब्लैडर में जमा पथरी गलकर या टूटकर पानी या पेशाब के बहाव के साथ शरीर के बाहर निकलती रहे।

☺कोशिश करिए कि हमेशा शुद्ध पानी ही पिएं क्योंकि पीने के पानी में अशुद्धता ही पथरी बनने का मुख्य कारण होता है।

☺गर्मी में कोशिश करें कि ऐसी चीजें खाएं जिसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो जैसे वाटर मेलन,खीरा या कुकुम्बर, ककडी आदि।

☺यदि आप  शरीर से पथरी बाहर निकालने की किसी दवा का सेवन कर रहे हैं तो लगातार टाइम टू टाइम करते रहें तब तक जब तक कि पथरी पूरी तरह से बाहर न निकल जाए।

☺गर्मी के मौसम में पथरी रोगी सलाद में मूली का का इस्तेमाल अधिक करें तो फायदेमंद होता है।

☺पथरी रोगियों के लिए मौसमी ,सन्तरे और गन्ने का जूस औषधि की तरह से काम करता है इसलिए जब कहीं भी आपको मौका मिले इस तरह के जूस जरूर पिएं इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी और पथरी में आराम भी मिलेगा।

☺नींबू पानी में पथरी को शरीर से बाहर निकालने की गजब की क्षमता होती है।

पथरी रोगियों को क्या नहीं खाना या पीना या करना चाहिए:

☺ अशुद्ध ,बालू या मिट्टी वाले पानी न पिएं।

☺ज्यादा मसालेदार या फिर तीखे तेज स्वाद वाले खाने से और तली हुई चीजों जैसै समोसे या पकौड़े का कम सेवन करें या पूरी तरह से परहेज करें।

☺ज्यादा देर तक बिना पानी पिए न रहें ताकि शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए।

☺ यदि किडनी या मूत्राशय नली में पथरी हो तो अत्यधिक मेहनत वाले काम या भारी चीजें उठाने से बचना चाहिए।


Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो