मेरी माँ
आंखें मूँद के जिसपर हो ऐतबार, है मेरी माँ
जिसकी गोद में बडा हुआ
जिसके सहारे खडा हुआ
मेरे इस जीवन का आधार है मेरी माँ
वो दुनिया में गर न होती तो मैं न होता
वो रातों में गर न जगती तो मैं न सोता
मैं उसकी दुनिया हूँ
तो मेरा भी संसार है मेरी माँ
दिल तो यारों मेरी माँ का बहुत बडा है
खुद भूखी रहकर उसने मेरा पेट भरा है
करना चाहूँ ईश्वर से
पहले जिसका दीदार है मेरी माँ
आंखे मूँद के जिसपर हो ऐतबार, है मेरी माँ
जिसकी गोद में बडा हुआ
जिसके सहारे खडा हुआ
मेरे इस जीवन का आधार है मेरी माँ
I love my mom.
ReplyDelete