कंपनियों का अनलिमिटेड कालिंग प्लान-एक धोखा

आइडिया व अन्य मोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों को अपने टर्म्स एंड कंडिशन के जाल में फँसाकर बेवकूफ बनाना शुरू कर दिया है ।
जी हाँ कहने को तो प्लान अनलिमिटेड कालिंग का होता है लेकिन ये हर दिन सिर्फ 142  मिनट तक ही काल करने  के लिए है। कंपनियों की टर्म्स एंड कंडिशन ये है कि आम आदमी  300 मिनट/ तक बात कर सकता है क्योंकि 300 मिनट से ज्यादा की बातचीत के लिए अलग से कामर्शियल प्लान लेने की जरूरत पडेगी।
अभी कुछ समय पहले राहुल ने आइडिया का अनलिमिटेड प्लान खरीदा। उसने सोचा अनलिमिटेड प्लान है तो कम से कम हर दिन वह 300 मिनट तो यूज कर ही सकता है। पहले दिन जब उसने बात की तो पता चला कि कंपनी ने  हर दिन की बातचीत की लिमिट 300 से घटाकर 250 मिनट कर दी है। इस हिसाब से राहुल को हर हफ्ते 1750 मिलने चाहिए थे। यहां तक भी ठीक था तभी राहुल को पता चला कि हर दिन अधिकतम 250 मिनट यूज करने के अलावा एक शर्त यह भी है कि उसे हर हफ्ते सिर्फ 1000 मिनट ही मिलेंगे । अगर राहुल लगातार चार दिन 250 मिनट यूज कर लेता है तो उसके 1000 मिनट (जो कि हफ्ते की सीमा है) पूरे हो जाते हैं जबकि अभी हफ्ते में तीन दिन बाकी हैं । बाकी बचे तीन दिन तक राहुल को 30 p/ minute के हिसाब से चार्ज देना पडेगा। हफ्ते के 1000 मिनट के हिसाब से यदि देखा जाए तो हर दिन लगभग 142 मिनट मिल रहे हैं। अगर आपको हर रोज बात करनी है और आप चाहते हैं कि आप के पास हफ्ते के सातों दिन कालिंग की अथॉरिटी रहे तो आप सिर्फ 142 मिनट ही यूज कर सकते हैं।
ये प्लान सिर्फ हने को अनलिमिटेड हैं जबकि सच यह है कि कंपनियों ने अनलिमिटेड शब्द को शर्तों के जाल में बांधकर ग्राहकों को बेवकूफ बनाने का ठेका ले रखा है।
इसलिए किसी भी कंपनी का अनलिमिटेड प्लान खरीदने से पहले उसकी शर्तों को ध्यान से पढें और अगर आप संतुष्ट हों तभी रिचार्ज करवाएं।
ध्यान दें कि हर अनलिमिटेड प्लान में 300 मिनट/ दिन के हिसाब से मिलने ही चाहिए अन्यथा वह प्लान अनलिमिटेड नहीं एक धोखा है।
जागो ग्राहक जागो।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो