CTET का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

यदि आप यूपीटीईटी 2018 की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए हैं तो घबराने की कोई बात नहीं है क्योंकि एक मौका आपको और मिल सकता है प्राइमरी में निकलने वाली भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का। जी हाँ, यदि सब कुछ ठीक रहा तो आप सेन्ट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट अर्थात CTET की परीक्षा जो कि अगले महीने 9 दिसंबर 2018 को होने वाली है, को क्वालीफाई करके समय रहते आप आने वाली शिक्षक भर्ती में शामिल हो जाएंगे । तो देर किस बात की यूपीटीईटी के लिए आपने जो तैयारी की थी उसे आगे बढाते हुए और भी ज्यादा मेहनत शुरू कर दीजिए और जुट जाइए अपने सपने को एक बार फिर सच करने के लिए।

CTET की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। चूंकि अत्यधिक लोड की वजह से वेबसाइट ठप हो सकती है इसीलिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो सर्वर का इस्तेमाल किया गया है जिन पर क्लिक करके अभ्यर्थी सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर जा सकते हैं। 

DOWNLOAD CTET ADMIT CARD: SERVER 1

DOWNLOAD CTET ADMIT CARD :SERVER 2

उपरोक्त लिंकों से कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?

सबसे पहले आफिसियल वेबसाइट ओपन करें या उपरोक्त में से किसी एक लिंक पर क्लिक करें ।CTET का एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिए आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए जो आवेदन के वक्त मिला होगा,उसे निर्धारित खाने में भरिये, साथ ही साथ जन्म तिथि या पासवर्ड (जो आवेदन भरते समय डाला गया था) भी आपको को एन्टर करना होगा।इसके बाद नीचे दिख रहे CAPTCHA CODE को डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो