ऐसे करें डाउनलोड UPTET एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की परीक्षा 22 दिसंबर को होनी है जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इस बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के प्रासेस में थोडा सा बदलाव किया गया है  । पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पडती थी लेकिन इस बार जन्मतिथि की जगह  वह पासवर्ड माँगा जा रहा है जो आपने आवेदन पत्र भरते समय बनाया था या आपको ओटीपी के रूप में मिला था। इस पासवर्ड वाले सिस्टम की वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या का सामना करना पड रहा है खासकर उनको जो पासवर्ड भूल गए हैं या जिनका फोन नंबर (जो आवेदन पत्र में लगा है ) उनके पास नहीं है। 

[x]आइए आपको बताते हैं कि आप अपनी यूपीटीईटी की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं :
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इस समय एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए दो सर्वर काम कर रहे हैं। नीचे दिए गए दोनों सर्वर के लिंक में किसी पर भी क्लिक करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।





इस सर्वर पर क्लिक करने के बाद आप को इस तरह का पेज दिखेगा



अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालने के बाद कैप्चा कोड डालकर LOGIN  कर लीजिए।

लागिन होने के बाद  आपको आपका फार्म दिखेगा जिसमें दाहिनी तरफ एड्मिट कार्ड डाउनलोड करने का आप्सन दिखेगा जिसपर क्लिक करके आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।




इस सर्वर पर क्लिक करने के बाद आपको इस तरह का पेज दिखेगा


अब आपको 'PRINT UPTET ADMIT CARD' पर क्लिक करना है । उसके बाद सारा प्रासेस ऊपर सर्वर 1 की तरह होगा।


क्या करें अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है तो :

अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं तो उसे रिकवर कर सकते हैं इसके लिए आपको "RESEND/FORGET PASSWORD/REGISTRATION NO." पर क्लिक करना होगा ।
उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, अपना नाम , माता का नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आदि भरना होगा । जैसे ही आप अपनी सारी डिटेल्स भरकर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल नम्बर और ईमेल पर ओटीपी/पिन  नंबर आएगा जिसका उपयोग करके आप लागिन कर लीजिए। लागिन करते ही यह आपको नया पासवर्ड बनाने का आप्शन देगा जहाँ आप मोबाइल नंबर/ईमेल पर आए ओटीपी को डालकर नया पासवर्ड बनाकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
नोट: ज्यादातर क्रोम ब्राउज़र से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने पर यह हो नहीं पाता। बेहतर होगा कि आप फायरफॉक्स या YANDEX BROWSER का इस्तेमाल करें।

Comments

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो