NEET परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी
NEET परीक्षा स्थगित करने के सम्बंध में दायर की गई सारी याचिकाओं के खारिज होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा कराने का फैसला किया है। NTA ने NEET परीक्षा हेतु परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी है जिसे अभ्यर्थियों आधिकारिक वेबसाइट www.ntaneet.nic.in पर
जाकर देख सकते हैं। परीक्षा 13 सितंबर 2020 को निर्धारित है। चूंकि यह समय कोरोना व लाकडाऊन का खतरनाक समय है और परीक्षा केन्द्र दूर होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को आवागमन और ठहरने आदि की व्यवस्था भी करनी है शायद इसीलिए परीक्षा केंद्र देखने का लिंक इतनी जल्दी खोल दिया गया है।
आपको बता दें कि पिछले दिनों बी.एड.की एन्ट्रेंस परीक्षा और बीईओ की प्रतियोगी परीक्षा सम्पन्न हुई है और इन परीक्षाओं में कोरोना के लिहाज से जो सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए थी वह हो नहीं पाई थी और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उडते देखा गया था । इसीलिए छात्र और अभिभावक चाहते थे कि आने वाले कुछ समय तक जब तक कोरोना की दवा नहीं बन जाती सरकार कोई भी परीक्षा न कराए। इसीलिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी मगर कोर्ट ने 18 अगस्त यह कहकर याचिका खारिज कर दिया था कि कोरोना से लडने में हर राज्य की अपनी अपनी रणनीति है और परीक्षा देने वाले छात्रों की सुरक्षा सरकार जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाया जाएगा।
फिलहाल सरकार अपनी तरफ से जो भी इन्तजाम करे लेकिन छात्रों को भी अपनी तरफ से पूरी तरह सावधानी बरतनी है। छात्रों से अनुरोध है कि वो मास्क का उपयोग जरूर करें और सैनिटाइजर अपने पास रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें। अपनी सुरक्षा खुद करके ही इस कोरोना को हराया जा सकता है।

Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.