कोरोना के कारण मानसिक दबाव बढने मत दो


भारत सहित पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से जूझ रही है। जो संक्रमित हैं वो तो हैं ही साथ ही साथ जो व्यक्ति सामान्य और स्वस्थ हैं वे भी एक मानसिक दबाव झेल रहे हैं। जैसे ही कहीं सुनाई देता है फला जगह पर एक कोरोना पोजिटिव व्यक्ति मिला है अचानक धडकने बढ जाती हैं कि हाय अब क्या होगा यह वायरस तो थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक अजीब सा डर मन में घर कर गया है कि कहीं यह वायरस हमारे मोहल्ले गाँव या घर तक न आ जाए। कुल मिलाकर कहा जाए तो लोग कोरोना के भय में मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं। इसके बाद जो तरह तरह की गलत अफवाहें फैल रही हैं उससे मन और भी बेचैन हो उठता है। थोडी सी भी सामान्य खाँसी या जुखाम बुखार हो गया तो बस फिक्र सताने लगी कि कहीं ये वो तो नहीं..
ऐसे में क्या किया जाए जाए कि लोग इस तरह के मानसिक  दबाव से बाहर आ सकें । इसके लिए हम आपको कुछ बातें बता रहे हैं जिनको अमल में लाकर आप अपने आपको मानसिक रूप से दृढ़ रख सकेंगे-
👍 सबसे पहले तो यदि आपके मन में किसी तरह की नकारात्मक सोच ने घर बना रखा है तो सकारात्मक में बदलिए। जैसे कि कुछ लोग बोलते हैं कि कोरोना जिसको हुआ उसकी मौत तय है। ये बिल्कुल गलत है आप नजर उठाकर देखिए तो आप पाएंगे कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या मरने वालों की संख्या से कई गुना ज्यादा है और मौत ज्यादातर उन मामलों में होती है जहां पर संक्रमित व्यक्ति किसी अन्य गम्भीर बीमारी से भी ग्रसित है।
👍 हमेशा कोशिश करें कि मन में सिर्फ अच्छे विचार ही आएं । किसी दुखद घटना को मन में न सोचें फिर भी यदि बार बार आपका ध्यान विचलित करने वाली घटनाओं पर जाता है तो अपने आपको किसी न किसी घर के काम में व्यस्त रखें। 
👍यदि आप न्यूज पढकर या देखकर विचलित होते हैं या आपमें घबराहट पैदा हो रही हो तो बेहतर होगा कि हालात सामान्य होने तक अखबार या न्यूज चैनल न देखें। बस कुछ दिनों की बात है तब तक आप कामेडी या रोमांटिक फिल्मों को देखकर आनंद लीजिए।
👍 कोशिश करें कि अकेले न बैठे बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखते हुए एक परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं। फोन पर बात करें और ज्यादातर हँसने व खुश रहने का प्रयास करें।
👍साफ सफाई सहित वो सारी एहतियात बरतें जो सरकार या डाक्टर आपको कोरोना के सम्बन्ध में बोल रहे हैं। ऐसा करके न सिर्फ आप कोरोना से बचेंगे बल्कि अन्य बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगे।
👍 योग करने से मानसिक तनाव कम होता है इसलिए हर रोज सुबह कम से कम आधे घण्टे योग जरूर करें तथा मन को एकाग्र रखने का प्रयास करें। गर्मी का मौसम है इसलिए पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहे इससे आपके हृदय क साथ साथ पेट भी सही स्थिति में रहेगा।
👍 मन में एक ही खयाल रखिए कि  हमने हर तरह से एहतियात बरती है और हम सुरक्षित हैं हमें कुछ नहीं होगा। अपने घबराते हुए दिल को आश्वस्त कीजिए सब कुछ ठीक है।
👍 आशावादी बनने का प्रयास कीजिए और उम्मीद कायम रखिए कि हमारे वैज्ञानिक शोधकर्ता बहुत जल्द इस बीमारी को दुनिया से उखाड़ कर फेंक देंगे।

अगर आप पहले से ही मानसिक रूप से दृढ़ हैं तो अपने आस पास के जो कमजोर हृदय वाले या घबराने वाले लोग हैं उनको सकारात्मक रखिए कोई ऐसी बात न करे या बताएं जो उन्हें विचलित करे। खुद सकारात्मक रहिए और दूसरों को पोजिटिव रहने के लिए प्रेरित कीजिए खासकर बुजुर्गों और गम्भीर रोगों से पीडित व्यक्तियों को।

Comments

  1. カジノ シークレット カジノ シークレット クイーンカジノ クイーンカジノ 카지노 가입 쿠폰 카지노 가입 쿠폰 starvegad starvegad fun88 fun88 カジノ シークレット カジノ シークレット クイーンカジノ クイーンカジノ ボンズ カジノ ボンズ カジノ 803

    ReplyDelete

Post a Comment

Your comments are precious to us.

Popular posts from this blog

BS-3 वाहन- डिस्काउंट के पीछे का सच

E-श्रमिक कार्ड बन रहा है

किसानों को किसान ही रहने दो