आओ दिए जलाएं
आपको याद तो है न आज 5 अप्रैल है और आज रात 9 बजे लगातार 9 मिनट तक आपको दीपक जलाकर रखना है। दीपक किसी भी तरह का हो सकता है तेल का ,मोमबत्ती का ,टार्च या मोबाइल फ्लैश का। टार्च मा मोबाइल फ्लैश का आप्शन इसलिए है क्योंकि बहुत लोगों के पास मोमबत्ती आदि नहीं होगी तो बाजार में भीड लगाने नहीं जाना है बस मोबाइल या टार्च जलाकर देश की इस एकजुटता में शामिल हो जाना है बस।
बहुत लोगों का सवाल है कि इससे आखिर होगा क्या ? वैसे साधारण तौर पर तो इससे फायदे बहुत हैं लेकिन कोरोना में इसका फायदा क्या होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा। पहला फायदा यह है कि मोमबत्ती का मोम और तेल वाले दिए का तेल जब जलता है तो वातावरण में एक शुद्धता का अनुभव होता है और छोटे मोटे कई जीवाणु इस शुद्धता की वजह से स्वतः ही नष्ट हो जाते हैं या फिर कमजोर हो जाते हैं । ये तो था वैज्ञानिक कारण अब बात करते हैं सामाजिक कारण की। हमारे प्रधानमंत्री जी ने एक साथ दिए जलाने को इसलिए भी कहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से लाकडाउन की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं जिससे उनमें चिडचिडापन , प्रशासन के प्रति रोष और आपसी बिखराव सा महसूस होने लगा है लोग ऊब रहे हैं और कोरोना जैसी आपदा से लडने का उत्साह कम हो रहा है तो ऐसे में उनको एकजुटता और एकता का टानिक देना जरूरी है । ऐसा तभी होगा जब सब लोग कोई एक ही क्रिया एक ही साथ करें। इसमें मनोवैज्ञानिक फायदा भी है क्योंकि एक साथ एक ही कार्य एक ही हमय में करना एक पर्व मनाने जैसा होता है और पर्व मनाने में भारतीय भी आनंद महसूस करते हैं।
इसलिए दिए जलाइए और देश को और मजबूत और एकजुट होने में मदद कीजिए। ये दिए सिर्फ तेल के दिए नहीं बल्कि कोरोना मुक्त हमारे भविष्य की उम्मीद के दिए होंगे।

Comments
Post a Comment
Your comments are precious to us.